फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   name deleat then inform family

मतदाता सूची से नाम काटने की घरवालों को दें सूचना

Mon, 10 Oct 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Mon, 10 Oct 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
name deleat then inform family
मतदाता सूची से नाम काटने की घरवालों को दें सूचना 
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों से जिन मृतक मतदाताओं, डबल नामों को काटा गया है। उनके परिवारीजनों को नोटिस अथवा एसएमएस के माध्यम से एसडीएम सूचना अवश्य भिजवा दें। 
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम पवन कुमार ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी हवलदार यादव सहित एसडीएम, तहसीलदारों और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा की। डीएम ने मतदान केंद्रों में पेयजल, शौचालय एवं रैंप निर्माण का कार्य अब तक पूरा न होने पर नाराजगी जताई। शौचालय निर्माण गुरुवार तक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों, थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर बूथवार सूचियां तैयार करा लें कि कौन सा बूथ किस विधानसभा एवं किस थाने तथा तहसील के अंतर्गत आता है। 
विज्ञापन

पुनरीक्षण कार्य में प्राप्त फार्मों पर एक नजर
बदायूं। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य में पर नजर डाली। इसमें फार्म छह और सात के आवेदनों के साथ कितने आवेदन ऑनलाइन किए गए। इस बारे में जानकारी की गई। सभी विधानसभा क्षेत्रों में फार्म छह के 36408, फार्म सात 3420 तथा फार्म आठ 210 प्राप्त हुए हैं। कुल 13808 फार्म स्वीकृत करके अपलोड कर दिए गए हैं। डीएम ने अपलोडिंग की स्थिति संतोषजनक न होने पर नाराजगी जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर पुनरीक्षण कार्य में बदायूं चौथे स्थान पर 
बदायूं। डीएम पवन कुमार ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्य के तहत एक जनवरी 2017 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवक-युवतियों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा नाम कटवाने एवं संशोधन के साथ ही एक ही विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एक मतदेय स्थल से दूसरे मतदेय स्थल में नाम स्थानांतरण कराने के कार्य में प्रदेश स्तर पर जनपद चौथे स्थान पर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed