{"_id":"56f2c8894f1c1b7358f14d25","slug":"nagla-pandey-25-house-fire-ashes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से पांडेय नगला 25 घर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से पांडेय नगला 25 घर राख
ब्यूरो कादरचौक।
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
अग्निकांड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन घंटे देर से पहुंची फायर बिग्रेड
कई परिवार आए खुले आसमान के नीचे
थाना क्षेत्र के गांव पांडेय नगला में हुए भीषण अग्निकांड में 25 घर स्वाह हो गए। खबर मिलने के करीब तीन घंटे के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। तब तक गांव स्वाह हो चुका था। इस लापरवाही से गांव के लोगों में गुस्सा है। होली से पहले गांव के दो दर्जन से ज्यादा परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। आग में दो लोग झुलस भी गए। लाखों रुपये की संपत्ति भी राख हो गई। होली से पहले हुए भीषण अग्निकांड से गांव में मातम का मंजर है।
पांडेय नगला गांव में बुधवार सुबह करीब नौ बजे रामविलास के घर में चूल्हे की चिंगारी से अचानक आग लग गई। तेज हवाओं की वजह से आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते-देखते आधा गांव आग के आगोश में समा गया। गांव के रामविलास, धर्मपाल, सोहनपाल, रोहताश, खरगी, राम सिंह, धर्मपाल, भीकमलाल, फूल सिंह, विजयी, कृपाल, रहदास, प्रेमपाल, मुकेश, लालू, डाल सिंह, राजेंद्र, दान सिंह, अजयपाल, रामस्वरूप, सूरजपाल, मातादीन, उल्फत, प्रकाश मोरपाल, कमल सिंह के घरों को भी आग की लपटों ने चपेट में ले लिया।
गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए। गांव के लोगों ने खबर फायर बिग्रेड को दी। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचने में ऐसी देरी की कि पांडेय नगला स्वाह हो गया। तीन घंटे के बाद फायर ब्रिगेड के फहीम और राजेश शर्मा गांव पहुंचे। जब तब ये लोग पहुंचे गांव के लोग आग पर काबू पा चुके थे। होली से पहले हुए भीषण अग्निकांड के बाद दो दर्जन से ज्यादा परिवारों के खुले आसमान के नीचे आने के बाद गांव में दुख का माहौल है। खबर मिलने के बाद राजस्व विभाग की टीम ने गांव पहुंच कर अग्निकांड से हुई क्षति का आंकलन किया है।
विज्ञापन
आधी अधूरी तैयारियों के साथ पहुंचा फायर विभाग
कादरचौक। थाना क्षेत्र का गांव पांडेय नगला आग की लपटों से घिरा हुआ था। खबर फायर ब्रिगेड को भी दे दी गई थी। इसके बावजूद अग्निशमन विभाग ने इसे कतई गंभीरता से नहीं लिया। अधी-अधूरी तैयारियों के साथ फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। भीषण अग्निकांड के बीच मुख्यालय से फिर से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। हालांकि इससे पहले ग्रामीण आग पर काबू पा चुके थे।
-विशान सिंह यादव, प्रभारी फायर अधिकारी।
फायर ब्रिगेड वक्त से मौके पर पहुंच गई थी। गांव के लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की लापरवाही की बात गलत है।