फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   nagar palika board meeting

सड़क किनारे बिखेरी निर्माण सामग्री तो होगी रिपोर्ट दर्ज, नगर पालिका बोर्ड बैठक में पारित हुए अहम प्रस्ताव

Thu, 06 Feb 2020 07:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
nagar palika board meeting
उझानी (बदायूं)। उझानी नगर पालिका बोर्ड की बैठक बृहस्पतिवार को सामुदायिक भवन में हुई, जिसमें कई प्रस्ताव पास किए गए। इनमें सबसे अहम अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्णय रहा।
विज्ञापन

करीब तीन घंटे तक चली बैठक के दौरान पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल के समक्ष सदस्यों ने वार्डों की समस्याएं रखीं। सदस्यों ने अध्यक्ष के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी, जिसके तहत मंडी समिति से बदायूं मोड़ तक बाईपास पर पीडब्ल्यूडी की देखरेख में चल रहे सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा होने के बाद डिवाइडर के बीच अंडररग्राउंड केबिल डालकर बिजली की व्यवस्था की जाएगी। बिजली पर होने वाला खर्च भी पालिका प्रशासन उठाएगा। आउटसोर्सिंग से सफाई कर्मियों की संख्या भी बढ़ाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए एक और जेसीबी समेत ट्रैक्टर-ट्रॉली खरीदने को भी बोर्ड ने मंजूरी दी। डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था को भी मजबूत किया जाएगा। इसके अलावा मेन मार्केट समेत कई स्थानों की सड़कों पर बिल्डिंग मैटेरियल रखने वाले दुकानदारों को नोटिस दिया जाएगा। फिर भी नहीं माने तो पालिका उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराएगी। ईओ डॉ. धीरेंद्र कुमार रॉय ने बताया कि जल्द ही ऐसे दुकानदारों को सूचीबद्घ कर लिया जाएगा। बैठक में अरुण अग्रवाल, सत्येंद्र गुप्ता, रामप्रवेश यादव, धर्मवीर यादव, सचिन अग्रवाल, अब्दुल हसन, प्रेमपाल, अजय यादव आदि पालिका सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed