{"_id":"5ddc20028ebc3e549b5072a4","slug":"nagar-palika-badaun-news-bly3854973113","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी मिले गैरहाजिर तो तुरंत करें कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी मिले गैरहाजिर तो तुरंत करें कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन
बदायूं। कलक्ट्रेट में डीएम ने नगर पालिका व पंचायतों के ईओ की बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के साथ 10 दिसंबर तक सभी नगर पालिका और पंचायतों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने के भी निर्देश दिए। शनिवार को निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने 22 सफाई कर्मियों का वेतन काटने के निर्देश दिए थे। प्रधानमंत्री श्रम-योगी मानधन योजना और प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के कैंप भी 27 नवंबर से शुरू कराने को कहा।
डीएम ने सफाई पर जोर देते हुए कहा कि सभी सफाई कर्मचारियों के काम पर भी नजर रखी जाए। अनुपस्थित मिलने पर उनके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई भी की जाए। सभी नगर पालिका, पंचायतों में वार्ड बार सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी नियमित लगे। साथ ही अतिक्रमण हटाओ अभियान और सिंगल यूज प्लास्टिक विरोधी अभियान नियमित चलाने के निर्देश दिए। नगर पालिका, पंचायतों को साफ, स्वच्छ व सुंदर बनाया जाए। ठेले-खोमचे वालों के लिए एक अलग स्थान चिह्नित करने की भी बात कही। डीएम ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री श्रम-योगी मानधन योजना और प्रधानमंत्री लघु व्यापारी मानधन योजना के कैंपों को 27 नवंबर से लगाना शुरू किया जाए। इस मौके पर एडीएम प्रशासन रामनिवास शर्मा, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, जिला विकास अधिकारी चंद्रशेखर समेत आदि अधिकारी मौजूद रहे।