{"_id":"56f7f2b74f1c1b9d41f14e76","slug":"nadha-to-block-will-try-to-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाधा में ब्लाक बनाने को कोशिश रहेगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाधा में ब्लाक बनाने को कोशिश रहेगी जारी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ने दर्जनभर से अधिक विकास कार्यों का किया शिलान्यास
होली मिलन समारोह के बहाने क्षेत्र के लोगों से की मुलाकात
ग्राम्य विकास मंत्री ओमकार सिंह यादव ने नाधा में करीब एक करोड़ रुपये की लागत के एक दर्जन से अधिक विकास कार्यो का शिलान्यास किया और होली मिलन समारोह में भाग लिया। उन्होंने घोषणा की कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए नाधा को ब्लाक बनाए जाने का प्रयास जारी है।
ग्राम्य विकास मंत्री ओमकार सिंह यादव ने शिलान्यास कार्यक्रम में कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के चार साल के कार्यकाल में प्रदेश में युद्ध स्तर पर विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के विशेष लगाव वाले भूड़ क्षेत्र के लोगों से वायदा किया था कि इस क्षेत्र में शिक्षा, पेयजल, सिंचाई, सड़कों आदि की समस्याओं को दूर किया जाएगा। इसी के तहत नाधा में डिग्री कालेज, इंटर कालेज का निर्माण कराया गया है। क्षेत्र की बिजली व्यवस्था के सुधार के लिए बिजली घर का उच्चीकरण कराया गया है। तहसील मुख्यालय से भूड़ क्षेत्र के सभी गांवों को जोडने के लिए सडकों निर्माण कराया गया है। नूरपुर पिनौनी में मंडी समिति का निर्माण कराया गया है ताकि क्षेत्र के किसानों को उनकी उपज का वाजिव मूल्य मिल सके। इसके बाद ग्राम्य विकास मंत्री ने होली मिलन समारोह में शिरकत की और क्षेत्र के लोगों को गले मिलकर पर्व की बधाई दी।
कार्यक्रम को सहसवान ब्लाक प्रमुख नेमसिंह यादव, दहगवां ब्लाक प्रमुख सतीश यादव, इस्लामनगर ब्लाक प्रमुख दिनेश यादव, प्रधान नरेश यादव, सपा जिला सचिव हाजी खलीक अहमद खां आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व सपा व्यापार सभा के राष्ट्रीय सचिव आनंद कुमार गुप्ता, सपा ब्राहमण महासभा के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय, करतार सिंह यादव, बहोरनलाल मौर्य, रामेश्वर शाक्य, विजयपाल आदि ने ग्राम्य विकास मंत्री का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सोनू यादव, हरीशचंद्र गुप्ता, चंद्रकेश यादव, भूरे सिंह, आरईएस के इंजीनियर विनोद कुमार, राकेश शर्मा, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रमुख विकास कार्य जिनका शिलान्यास हुआ
0 नाधा में इस्लामनगर में सीसी रोड निर्माण
0 काजी मोहल्ला में कब्रिस्तान की बाउंड्री बाल का निर्माण
0 अल्लैहपुर समसपुर, जरीफनगर दुर्गपुर, नैथुआ, रानेट मटकुली, चंदोई, बसौलिया में बरात घरों का निर्माण
0 शहबाजपुर में सीसी रोड निर्माण आदि विकास कार्यो का शिलान्यास किया गया।