फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mutilated body of elderly man found on railway tracks; murder suspected.

Budaun News: वृद्ध का रेलवे लाइन पर मिला क्षत-विक्षत शव, हत्या का शक

Wed, 22 Jul 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mutilated body of elderly man found on railway tracks; murder suspected.
राधेश्याम शर्मा। फाइल फोटो
दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र में राधेश्याम शर्मा (70) का शव गांव गुरियारी के पास रेलवे पटरी पर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र रवि ने बताया कि उनके पिता सोमवार दोपहर खाना खाने के बाद घूमने निकले थे। शाम लगभग चार बजे जब वह बिसौली से अपने घर गुरियारी आ रहा था तो उसके पिता, मनोज के भट्टे के पास साइकिल से बिसौली की ओर जाते दिखाई दिए थे। उसने अनुमान लगाया कि किसी काम से बिसौली जा रहे होंगे, इसलिए रास्ते में नहीं टोका।
विज्ञापन

रात को जब भाई के साथ बैठकर बातचीत कर रहा था तो एक फोन आया। दूसरी ओर से कहा गया कि रेलवे ट्रैक पर बुजुर्ग का शव पड़ा है। आधार कार्ड मिला है, जिसमें उनका नाम राधेश्याम शर्मा लिखा है। सभी लोग तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि क्षत-विक्षत शव और किसी और का नहीं, उनके पिता का ही था। पास में पड़ी कमर बेल्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड से शव पिता का होने का पूरा यकीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता का बरेली में रीढ़ का इलाज चल रहा था, जिससे वह कमर में बेल्ट बांधते थे। रवि ने बताया कि थाना बिसौली और दबतोरी चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक राधेश्याम शर्मा के दो बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनमें तीन बेटियों की शादी हो चुकी है। बेटों की शादी नहीं हुई है। करीब 5-6 वर्ष पूर्व उनकी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। इधर, सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आकर मौत होने का लग रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed