UP News: चाचा बनकर नामचीन स्कूल से इंटर की छात्रा को ले गया दूसरे समुदाय का युवक, तीन साल से था संपर्क में
बदायूं के नामचीन स्कूल से छात्रा को दूसरे समुदाय का युवक चाचा बनकर ले गया। छात्रा ने अपने पेट में दर्द बताया था। उसने युवक का ही मोबाइल नंबर स्कूल टीचर को दिया, जिस पर टीचर ने उसे कॉल की और युवक वहां पहुंच गया। छात्रा को अपने साथ ले गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के एक नामचीन स्कूल से इंटरमीडियट की छात्रा को बागपत निवासी दूसरे समुदाय का युवक चाचा बनकर ले गया। छात्रा ने टीचर से पेट में दर्द होने की शिकायत की थी। जब उन्होंने परिवार का फोन नंबर मांगा तो छात्रा ने युवक का नंबर दिया। युवक ने भी उसका चाचा बनकर टीचर से बात की। उनके बताए अनुसार स्कूल पहुंच गया। फिर छात्रा को बाइक पर बैठाकर ले गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम दोनों की तलाश में लगा दी गई है। पुलिस को छात्रा के किसी षड्यंत्र में फंसने की आशंका लग रही है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी 19 वर्षीय छात्रा नामचीन स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। इसी स्कूल में उसकी छोटी बहन कक्षा सात की छात्रा है। परिवार वालों के मुताबिक मंगलवार सुबह दोनों बहनें स्कूल गईं थीं। 19 वर्षीय छात्रा की कुछ तबियत ठीक नहीं थी। दोपहर में स्कूल के टीचर की उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। उन्होंने पूछा कि छात्रा घर पहुंच गई या नहीं। परिवार वालों ने बताया कि वह घर नहीं आई है।
ये भी पढ़ें- देवर ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा पति, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन; भाई बना दुश्मन
उन्होंने अध्यापकों से पूछा कि छात्रा को किसके साथ भेजा है। इस पर अध्यापकों ने बताया कि छात्रा की कुछ तबियत ठीक नहीं थी। वह अपने पेट में दर्द बता रही थी। उसने एक फोन नंबर दिया था। जब उस नंबर पर बात की गई तो बात करने वाले ने बताया कि लड़की के चाचा को भेज रहे हैं। छात्रा को उसके साथ घर भेज दें और यहां एक युवक आया और छात्रा को लेकर चला गया। यह सुनकर परिवार वालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। छात्रा के माता-पिता पहले उसके स्कूल पहुंचे। बाद में उन्होंने सिविल लाइंस थाने जाकर इसकी सूचना दी।
तीन साल से छात्रा के संपर्क में था युवक
मां ने बताया कि छात्रा को बागपत जिले का युवक ले गया है। वह करीब तीन साल पहले छात्रा से सोशल मीडिया पर जुड़ा था। तब से छात्रा लगातार उसके संपर्क में थी। वह अपनी मां को उसकी हर बात बताती थी। दो साल पहले परिवार वालों ने उसे समझाने की कोशिश की थी। तब छात्रा ने उससे बात करने को मना कर दिया था।
ये भी पढ़ें- पहचान छिपाकर लूटी आबरू: मुस्तकीम ने राहुल बन महिला को फंसाया, घर में घुसकर किया दुष्कर्म; ग्रामीणों ने पीटा
युवक छात्रा के बालिग होने का इंतजार कर रहा था। उसने छात्रा को उसका पासपोर्ट बनवाने की बात भी कही थी। मां की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। युवक के पीछे पुलिस टीम लगा दी गई है। इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि छात्रा की तलाश कराई जा रही है। युवक का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है। इसमें दो टीमें लगा दी गई हैं।
मां ने स्कूल की सुरक्षा पर उठाये सवाल
छात्रा की मां ने स्कूल की सुरक्षा पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जब स्कूल में माता-पिता का फोन नंबर था तो उन्होंने छात्रा के बताए फोन नंबर पर कॉल क्यों की। उन्होंने छात्रा की छोटी बहन से भी नहीं पूछा कि युवक उसके परिवार का सदस्य है या नहीं। छात्रा को भेजने के बाद उन्होंने परिवार के नंबरों पर कॉल कैसे कर ली। इसमें स्कूल की घोर लापरवाही रही, जिससे छात्रा लापता हो गई।