{"_id":"687ff081eb2c4ac80201d553","slug":"murder-report-filed-against-five-colleagues-in-postal-assistants-death-case-badaun-news-c-123-1-bdn1011-143679-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डाक सहायक की मौत मामले में पांच साथियों पर हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डाक सहायक की मौत मामले में पांच साथियों पर हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
बदायूं। उसहैत के अटैना घाट पर 22 अप्रैल को डाक सहायक की गंगा में डूबकर मौत हो गई थी। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच के खिलाफ गंगा में डुबोकर हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गंगा में डूबकर मौत होने की पुष्टि हुई थी।
सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव नवादा सुरेश पाल सिंह ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में बताया था कि उनका बेटा प्रदीप कुमार (22) पुत्र सुरेश पाल सिंह डाक सहायक के पद पर तैनात थे। वह एक मामले में निलंबित होने के बाद अप्रैल माह में बहाल हुए। 22 अप्रैल को प्रदीप कुमार अपने पांच मित्रों के साथ बहाली की खुशी मनाने अटैना गंगा स्नान करने पहुंच थे।
उनके साथ उसहैत क्षेत्र के गांव लिलवां के आदर्श, उसहैत के सूरज, कटरा साआदतगंज के आलोक, अलापुर के अर्जुन व म्याऊं के राहुल थे। गंगा स्नान के दौरान प्रदीप गंगा में डूब गए। इसे उनकी मौत हो गई। गोताखोरों ने उनका गंगा से शव निकाला। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में पानी में डूबने से ही प्रदीप की मौत की वजह सामने आई।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप था कि प्रदीप को उनके दोस्तों ने गंगा में डुबोकर हत्या की है। पुलिस ने इस आरोप पर कार्रवाई नहीं की। इस वजह से प्रदीप के पिता सुरेश पाल सिंह ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने उसहैत पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर डाकघर में अलग-अलग पदों पर तैनात कर्मचारी आदर्श, सूरज, आलाेक, अर्जुन व राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ विक्रम सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।