{"_id":"660b1d44e1aa6aaeff039e17","slug":"murder-of-lover-who-entered-girlfriends-house-badaun-news-c-4-1-drn1003-374029-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: प्रेमिका के घर में घुसे प्रेमी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: प्रेमिका के घर में घुसे प्रेमी की हत्या
विज्ञापन
तहेरे भाई की साली के साथ घर में मिला था आपत्तिजनक अवस्था में, प्रेमिका और उसकी मां हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
गुलड़िया(बदायूं)। तहेरे भाई की साली के साथ घर में आपत्तिजनक अवस्था में पकड़े गए युवक की धारदार हथियार से वारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में लिया है।
दिल्ली में हर्ष विहार थाना क्षेत्र के प्रतापनगर का रहने वाला डालचंद का अपने तहेरे भाई अजय की साली के साथ पांच साल से प्रेम प्रसंग था। अक्सर वह डालचंद के पास दिल्ली चली जाती थी। इससे उसके परिजन नाराज थे। रविवार दोपहर डालचंद अपनी प्रेमिका से मिले आया और रात को उसके घर में ही रुका। सोमवार को वह प्रेमिका के चाचा के घर गया तो वहां भी उसकी प्रेमिका पहुंच गई। बताते हैं कि इसका पता चलने पर परिजनों ने धारदार हथियारों से हमला कर डालचंद की हत्या कर दी। दोपहर को प्रेमिका की पुत्रवधू ने कमरे में डालचंद का खून से लथपथ शव देखा। उसकी चीख-पुकार पर लोग जुटे और सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के लिए डालचंद के तहेरे भाई की साली और सास को हिरासत में ले लिया है।