फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   murder case

ममेरा भाई ही निकला बबलू का कातिल, पहले शराब पिलाई फिर दोस्त की मदद से गला घोंट दिया

Thu, 19 Mar 2020 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
murder case
बदायूं। ग्योती के बबलू का कातिल और कोई नहीं, बल्कि उसका सगा ममेरा भाई बदन सिंह निकला। बहन से छेड़छाड़ करने पर ममेरा भाई नाराज था। इसलिए उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर पहले बबलू को शराब पिलाई। फिर सोते समय उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। बाद में चारपाई की रस्सी निकालकर शव को फंदे पर लटका दिया और मौके से भाग गए। कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन के आधार दोनों हत्यारोपी पकड़े गए। उन्होंने इस हत्याकांड को कबूल भी कर दिया है।
विज्ञापन

12 मार्च की सुबह हजरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम ग्योती निवासी जितेंद्र उर्फ बबलू (30) पुत्र रामपाल की लाश उसके घर में फंदे पर लटकी मिली थी। उसके दोनों पैर जमीन पर टिके हुए थे। लाश देखकर हर कोई आशंका जता रहा था कि बबलू की हत्या की गई है और बाद में उसके शव को फंदे पर लटकाया गया है। शुरुआती दौर में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जितेंद्र की गला दबाकर हत्या बताई गई थी। पुलिस ने बबलू का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया था। इसके अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की थी। तब पता चला कि बबलू का ममेरा भाई उसावां निवासी बदन सिंह पुत्र वेदराम और उसका दोस्त आदेश पुत्र कालीचरन 11 मार्च की रात बबलू की बाइक दौड़ाते देखे गए थे लेकिन उनके साथ बबलू नहीं था।
विज्ञापन

कॉल डिटेल के मुताबिक बबलू का मोबाइल और उसकी बाइक की चाबी बदन सिंह के पास थी। बदन सिंह ने उसके मोबाइल से बबलू की मां और पिता को फोन किया था। सुबह भी उसने कई लोगों को कॉल की थी। जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को उठा लिया। पुलिस ने बबलू की पत्नी ममता की तहरीर पर बदन सिंह और आदेश के खिलाफ हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बुधवार दोपहर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों आरोपी जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन से छेड़छाड़ का लिया बदला
बदन सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया कि बबलू नौ मार्च को उसके यहां आया था। तब उसने उसकी बहन के साथ छेड़छाड़ की थी, जिससे वह काफी नाराज था। इसका बदला लेने के लिए वह 11 मार्च को उसके घर आया। बबलू को खूब शराब पिलाई। फिर बगैर रोटी खाए गांव में लगा मेला देखने के लिए निकल गए। बबलू ने उनसे कहा था कि दरवाजा खुला है। जब आओ तो चारपाई पर आकर सो जाना। फिर बबलू बरामदे में पड़ी चारपाई पर सो गया। रात करीब 11 बजे दोनों ने बबलू को सोते समय दबोच लिया और उसकी हत्या कर दी। फिर शव लटकाकर गांव में राजेंद्र के घर जाकर सो गए।

सर्विलांस और छानबीन में बबलू के हत्यारे बदन सिंह और उसका दोस्त आदेश निकले हैं। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल भी कर लिया है। बबलू का मोबाइल बदन सिंह के पास से बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
- धीरज सिंह सोलंकी, इंस्पेक्टर हजरतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed