फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   murder

चौपाल में सो रहे किसान की हत्या

Wed, 24 Aug 2022 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
murder
मृतक ताराचंद। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव लखनपुरा में सोमवार रात चौपाल में सो रहे 50 वर्षीय किसान ताराचंद की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई। सुबह परिवार वालों को इसका पता चला, तब पुलिस को सूचना दी गई। एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। बड़े बेटे संजीव ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम लखनपुरा निवासी ताराचंद खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। वह सोमवार रात रोज की तरह अपनी चौपाल के बरामदे में सो रहा था। परिवार वालों के मुताबिक उसके नजदीक चौपाल के आंगन में उसका चचेरा भाई दीनानाथ सो रहा था। रात किसी वक्त ताराचंद की सिर पर धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी गई। सुबह पांच बजे उसका छोटा बेटा गौरव चौपाल पहुंचा तो उसकी अचानक चारपाई के नीचे पड़े खून पर नजर पड़ी। तब उसने अपने पिता को देखा। ताराचंद का शव देखकर उसकी चीख निकल गई। वह तुरंत भागकर पचास कदम दूर अपने घर पहुंचा और अपने बड़े भाई संजीव को बुलाया। उनकी चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। उन्होंने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी, जिससे वजीरगंज इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह और सीओ बिसौली ओजस्वी चावला मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना करते हुए किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मौके पर पहुंचे एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कई लोगों से पूछताछ की। दीनानाथ ने उन्हें बताया कि हत्या का उसे भी पता नहीं चला। उसे सुबह जानकारी हुई। पुलिस ने बड़े बेटे संजीव की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने किसान के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

-
लखनपुरा गांव में 50 वर्षीय ताराचंद की धारदार हथियार से काटकर हत्या हुई है। इसकी जांच के लिए टीम लगा दी गई है। जल्द ही इसकी खुलासा किया जाएगा।
-डॉ. ओपी सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed