{"_id":"5f6a4bfd8ebc3edf1a4fd798","slug":"murdar-badaun-news-bly420768668","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग किसान की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या, बाजरे के खेत में दबा दिया सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुजुर्ग किसान की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या, बाजरे के खेत में दबा दिया सिर
विज्ञापन
नत्थूलाल का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/बिल्सी। बिल्सी में सोमवार रात अपने खेत पर सिंचाई करने गए एक बुजुर्ग किसान की फावड़े से गर्दन काटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे ने उनके सिर को बाजरे के खेत में गाड़ दिया। इस दौरान ट्यूबवेल मालिक ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी उल्टे ट्यूबवेल मालिक पर ही हमलावर हो गया। उन्होंने किसी तरह गांव भागकर अपनी जान बचाई। ट्यूबवेल मालिक की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
करीब 65 वर्षीय नत्थूलाल बिल्सी थाना क्षेत्र के ग्राम दीन नगर शेखपुर के निवासी थे। उनके चार बेटे हैं लेकिन नत्थूलाल सबसे अलग रहते थे। बताते हैं कि वह अलग ही खेतीबाड़ी करते थे। सोमवार रात वह अपने खेत पर नंदराम के ट्यूबवेल से सिंचाई करने गए थे। उन्होंने रात एक बजे तक खेत की सिंचाई की। उसी दौरान बमेड़ गांव का रूपकिशोर पुत्र रामचंद्र अपने खेत की सिंचाई करने पहुंच गया। उसे भी नंदराम के ट्यूबवेल से सिंचाई करनी थी लेकिन उसके पास जीन पाइप नहीं था। नत्थूलाल अपना जीन पाइप इकट्ठा करके घर आने की तैयारी में थे। उसी दौरान रूपकिशोर ने उनसे जीन पाइप मांगा लेकिन नत्थूलाल ने जीन पाइप देने से मना कर दिया। इससे रूपकिशोर चिढ़ गया और गाली गलौज करना शुरू कर दी। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने फावड़े से उन पर हमला बोल दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गए। आरोपी ने फावड़े से कई वार किए और उनकी गर्दन धड़ से अलग कर दी।
ये देखकर नंदराम उन्हें बचाने के लिए दौड़े। उन्होंने शोर मचाते हुए नत्थूलाल को बचाने का प्रयास किया लेकिन रूपकिशोर उल्टे उन पर ही हमलावर हो गया। इससे नंदराम गांव की ओर भाग खड़े हुए। उन्होंने तुरंत नत्थूलाल के परिवार वालों को सूचना दी। जिससे उनके परिजन गांव के कई लोगों के साथ मौके पर पहुंच गए। तब तक लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी। गांव वाले जब तक खेत पर पहुंचे, तब तक आरोपी ने नत्थूलाल के सिर को बाजरे के खेत में गाड़ दिया। लोगों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। कुछ देर बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने उनके सिर और धड़ को बरामद कर मंगलवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करा दिया। पुलिस ने नत्थूलाल के बेटे की तहरीर पर आरोपी रूपकिशोर पुत्र रामचंद्र के खिलाफ हत्या और एससी एसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी जेल भेजने की तैयारी चल रही है।
ट्यूबवेल मालिक के भाई का खेत पेशगी लेकर खेतीबाड़ी कर रहा था आरोपी
आरोपी रूपकिशोर मूलरूप से बमेड़ गांव का रहने वाला है। उसने ट्यूबवेल मालिक नंदराम के भाई बाबूराम का आठ बीघा खेत पेशगी पर लिया था। उसी में खेतीबाड़ी कर रहा था। गांव में चर्चा है कि आरोपी काफी गुस्सैल प्रवृत्ति का है। वह एक पत्नी की हत्या कर चुका है जबकि एक पत्नी को छोड़ दिया है लेकिन उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसने तीसरी शादी की है।
-दीननगर शेखपुर में मामूली बात पर किसान की हत्या हुई है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है। उसे जेल भेजा जा रहा है। उसने नत्थूलाल से पाइप मांगा था, पाइप नहीं देने पर उसने हत्या कर दी।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात