फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   murdar

कादरचौक इलाके में ई-रिक्शा चालक की गला घोंटकर हत्या

Sat, 08 Aug 2020 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:58 AM IST
विज्ञापन
murdar
कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक इलाके में एक ई-रिक्शा चालक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे उसके ई-रिक्शे से बैटरी चोरी करके ले गए। हत्यारे उसका ई-रिक्शा उझानी से बुक करके लाए थे। परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पुलिस ने उसकी निशानदेही पर रिक्शा चालक का शव बरामद कर लिया। फिलहाल शव को मोर्चरी में रख दिया गया है। अभी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक गोविंद (18) पुत्र नन्हे उझानी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अढौली निवासी था। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। परिवार वालों के मुताबिक गोविंद गुरुवार शाम के समय संदिग्ध परिस्थितियों में ई-रिक्शा समेत लापता हो गया था। देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला तो परिवार वालों ने उसकी खोजबीन की। तमाम लोगों को इसकी जानकारी और कहा कि गोविंद कहीं दिखे तो तुरंत परिवार वालों को सूचना दें। रात में उसका ई-रिक्शा बुटला दौलत गांव को जाने वाले रास्ते पर खड़ा मिला लेकिन उसकी बैटरी चोरी हो चुकी थीं। परिवार वालों ने उझानी पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने ई-रिक्शा कब्जे में लेकर युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली। इसके साथ ही युवक की तलाश शुरू कर दी। देर रात तक युवक का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन

शुक्रवार को परिवार वाले फिर बुटला दौलत गांव को जाने वाले रास्ते पर पहुंचे। उन्होंने पास के खेत में काम कर रहे किसानों से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि उझानी निवासी कुछ लोग ई-रिक्शा की बैटरी खोलते हुए देखे गए थे। परिवार वालों ने इसके बारे में पुलिस को बताया। तब पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही के आधार पर रिक्शा चालक का शव कादरचौक थाना क्षेत्र के ग्राम भूड़ा भदरौल के नजदीक एक मक्का के खेत से बरामद कर लिया। युवक का शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। अभी पुलिस ने परिवार वालों की ओर से अपहरण, लूट और हत्या के आरोप में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें शामिल अन्य आरोपियों को तलाश किया जा रहा है।
उझानी पुलिस की रही सबसे बड़ी लापरवाही
ई-रिक्शा चालक के मामले को अगर उझानी पुलिस गंभीरता से लेती तो शायद उसकी जान बच सकती थी। पुलिस का आधा काम तो परिवार वालों ने किया था। परिवार वालों ने ही खेत वालों से जानकारी कर आरोपियों का पता लगाया और उनके बारे में पुलिस को जानकारी दी। इस पर भी हीलाहवाली चलती रही। जब एक आरोपी ने घटना को कबूल कर लिया, तब कही पुलिस ने उसकी निशानदेही पर कादरचौक पुलिस के सहयोग से लाश बरामद की।

कादरचौक इलाके में एक ई-रिक्शा चालक की हत्या की गई है। हत्यारे उसका ई-रिक्शा किराये पर ले गए थे। इसमें एक आरोपी पकड़ा गया है। अभी तक इस मामले में दो आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है। दूसरे को भी तलाश किया जा रहा है। हत्या की वजह लूट ही है।
- अनिरुद्ध सिंह, सीओ उझानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed