{"_id":"65205c6d7d21860458012344","slug":"municipality-is-troubling-for-birth-and-death-certificate-badaun-news-c-123-1-sbly1006-5517-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पालिका कर रही परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए पालिका कर रही परेशान
विज्ञापन
एसडीएम प्रवर्धन शर्मा को ज्ञापन देते सभासद। संवाद
बिल्सी। नगर पालिका परिषद कार्यालय में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाए जाने को लेकर जनता को परेशान करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को पालिका के कई सभासदों ने एसडीएम प्रवर्धन शर्मा को ज्ञापन सौंपकर जांच कराए जाने की मांग की।
वार्ड संख्या 18 के सभासद अजीत सिंह गुर्जर ने बताया कि नगर पालिका परिषद द्वारा जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए हाउस टैक्स जमा करने को लेकर गरीब जनता पर अनावश्यक दबाव बनाया जा रहा है और जो भी व्यक्ति टैक्स जमा करने के मना करता है तो पालिका कर्मचारी उसका प्रमाण पत्र बनाने से मना कर देते हैं।
इससे लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि मृत्यु हो जाने के बाद लोगों का परिवार टूट जाता है ऐसे में परिवार के लोग कैसे हाउस टैक्स जमा करें, कि उन्हें मृत्यु प्रमाण पत्र मिले। उन्होंने प्रमाणपत्र जारी करने के समय हाउस टैक्स की मांग पर पूर्णत: रोक लगाने जाने की मांग की है।
विज्ञापन
इस मौके पर राहुल माहेश्वरी, प्रदीप गुप्ता, उमेश बाबू, सूर्यप्रकाश देवल, धर्मवीर, प्रखर माहेश्वरी, धर्मपाल, प्राची आदि मौजूद रहे।