{"_id":"21e2be2731238e64f7703154d354966a","slug":"mtkuli-nsrullaganj-entry-into-the-semi-finals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मटकुली-नसरुल्लागंज ने सेमीफाइल में किया प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मटकुली-नसरुल्लागंज ने सेमीफाइल में किया प्रवेश
Bisuli
Updated Tue, 23 Jun 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील क्षेत्र के गांव मुजरिया में रामलीला मैदान पर चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहला मैच मटकुली बी और नगला सलार के बीच खेला गया है।
विज्ञापन
नगला सलार के कप्तान राजकुमार ने टॉस जीत कर पहले पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। मटकुली की टीम ने खेलते हुए निर्धारित ओवर में 93 रन बनाकर आउट हो गई। जिसमें वसीम ने 18, संजीव ने 9, बच्चन ने 10. शोभित ने 19 और नदीम ने 7 रन का योगदान दिया। नगला सलार की ओर से गेंदबाजी करते हुए जुनैद, अजीम, लालू ने दो-दो और जीतू ने एक विकेट लिया। इसके बाद 94 का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी नगला सलार की मात्र आठ ओवरों में 20 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस प्रकार मटकुली टीम को 73 रनों से विजयी घोषित किया। इसमें वसीम को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन
दूसरा क्वार्टर फाइनल नसरुल्लागंज और रौली के बीच खेला गया। इसमें नसरुल्लागंज के कप्तान अमन कुमार ने टॉस जीत कर पहले खेलते हुए आठ विकेट पर 107 रन बनाए। सलमान ने 16, सुमित ने 34, तोहीद ने 18, फरमान और तौफीक ने 6-6 रन बनाए। रौली की ओर गेंदबाजी करते हुए वंटी और बोनी ने एक-एक और अनिल ने तीन, निखिल ने दो विकेट लिए। रौली टीम 91 रनों पर ऑल आउट हो गई। मोनू ने 14, वंटी ने 21, अनिल ने 25, सोनू ने 10 और मटरु ने 7 रन बनाए। मुशीर ने एक, अमन ने चार, सुमित और सलमान ने दो-दो विकेट लिए। नसरुल्लागंज ने 16 रनों से रौली की टीएम को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सुमित को मैंन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर मनोज सिंह, विपिन यादव, अंकित यादव, राजा यादव, मनोज कुमार, छोटे लाल, पुष्पेंद्र सिंह, अरुण कुमार, दीपू यादव, मुनेंद्र यादव, शोहित यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन