फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MP said in the state Goverment of BJP

सांसद ने कहा-प्रदेश में  भाजपाइयों का गुंडाराज

Tue, 02 May 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Tue, 02 May 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
MP said in the state Goverment of BJP
सदस्यता अभियान - फोटो : अमर उजाला
सपा के सदस्यता अभियान कैंप में कई ने ली पार्टी की सदस्यता
विज्ञापन

 सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि नई सरकार को दो महीने भी नहीं हुए हैं और पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुंडाराज हावी हो चुका है। पुलिस खुलेआम लोगों को सड़कों पर पीट रही है तथा पुलिस अधिकारियों के परिवार वाले अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री का अपने विधायकों और कार्यकर्ताओं पर कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। आमजन इस वातावरण से भयभीत है। 
सांसद ने सहसवान के विधायक ओमकार सिंह की ओर से मंगलवार को समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान कैंप में खुद भी पार्टी जिलाध्यक्ष आशीष यादव की मौजूदगी में पार्टी की विधिवत प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सबको पार्टी का प्राथमिक सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया। सांसद ने कहा कि पार्टी का सदस्यता भर्ती अभियान 15 जून तक राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार चलेगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदैव ही देश और प्रदेश की जनता के हितों के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष किया है। भविष्य में एक बार फिर सभी समाजवादी एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार है।
विज्ञापन

विधायक ओमकार सिंह यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जनता को झूठी बातें बोलकर सत्ता हासिल कर ली है तथा देश, प्रदेश के विकास से भाजपा सरकार को कोई सरोकार नहीं है। सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सभी कार्यकर्ता पार्टी की सदस्यता अवश्य ग्रहण कर लें जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिल सके। पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर पार्टी के सदस्यता भर्ती अभियान को सफल बनाने में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वाह करें। इस मौके पर रजनीश गुप्ता, सुरेश पाल सिंह चौहान, प्रतिनिधि अवधेश यादव, नवाव सिंह, बावर मियां, बलवीर सिंह यादव, शशांक यादव, खलीक अहमद, नेम सिंह, शोएब नकवी, दुर्गेश यादव, अवधेश यादव, शानू प्रधान, नेत्रराम सिंह, आरिफ  अली, मुन्ने भाई, अनिल प्रधान, भूरा मेंबर, सलमान खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिल्सी में भी लगा सपा का सदस्यता कैंप
बिल्सी। समाजवादी पार्टी ने मंगलवार को यहां मुख्य बाजार में कैंप लगाकर सदस्यता अभियान चलाया गया। कैंप में करीब 250 लोगों को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। साथ ही पार्टी की नीतियों से अवगत कराया गया।

सपा के वरिष्ठ नेता हाजी अजमल खां ने कहा कि भाजपा ने किसानों को गुमराह करके सत्ता हासिल कर ली है। प्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी है तब से अधिकारी किसानों का शोषण कर रहे है। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद के लिए सरकार ने किसानों के लिए अब तक पर्याप्त क्रय केंद्रों को नहीं खोला है। इसकी वजह से किसानों को औने-पौने दाम पर अपना गेहूं व्यापारियों को बेचना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को जितनी सुविधाएं सपा सरकार में मिली, उतनी किसी भी सरकार में नहीं मिल सकती। किसान दुर्घटना बीमा योजना की धनराशि सपा ने बढ़ाई, यह किसी से छिपी नहीं है और आने वाले लोकसभा चुनाव में यह किसान भाजपा को सबक सिखाकर रहेंगे। इस मौके पर रंजीत वार्ष्णेय, रविंद्र शाक्य, स्वाले चौधरी, ललित गिरि, फैजान राइन, अमन सक्सेना, पुष्पेंद्र शाक्य, जयपाल, राशिद, नदीम, अमित यादव, मनोज यादव, जयपाल, जहांगीर खां, शानू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed