फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MP reprimands officers, says extortion is being done in the name of vigilance checking

Budaun News: सांसद की अफसरों को फटकार, बोले- विजिलेंस चेकिंग के नाम पर हो रही वसूली

Sun, 22 Mar 2026 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
MP reprimands officers, says extortion is being done in the name of vigilance checking
बरेली। समन्वय बैठक में बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार बिजली निगम के अफसरों पर भड़क गए। भ्रष्टाचार पर फटकार लगाते हुए कहा कि विजिलेंस चेकिंग के नाम पर उपभोक्ताओं से वसूली की जा रही है। बिल संशोधन के नाम पर दौड़ाया जा रहा है। बगैर रीडिंग लिए बिल बनाए जा रहे हैं। इससे परेशान उपभोक्ता अधिकारियों-कर्मचारियों के चक्कर लगा रहे हैं। निजी नलकूपों का कनेक्शन होने के बाद भी स्टोर से सामान उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। उन्होंने चेताते हुए कहा कि इसमें तत्काल सुधार लाएं।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में शनिवार को विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की समन्वय बैठक हुई। एमएलसी महाराज सिंह ने कहा कि स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बैलेंस निगेटिव होने पर बिजली काट दी जाती है। वहीं, पुराने मीटर वाले उपभोक्ताओं पर 50 हजार रुपये बकाया होने पर भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। वे आराम से बिजली जला रहे हैं। इससे प्रीपेड मीटर वाले उपभोक्ताओं में असंतोष है।
विज्ञापन

मीरगंज के जिला पंचायत सदस्य निरंजन यदुवंशी ने कहा कि उनके क्षेत्र के कई घरों में दो-दो कनेक्शन दे दिए गए हैं। नंद गांव में मां व बेटे के नाम अलग-अलग कनेक्शन दिए गए हैं, जो गरीब सिर्फ बल्ब जलाते हैं, उनका बिल बढ़कर नौ हजार रुपये तक आ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल ट्राॅली से टायर गायब हैं। सांसद के निर्देश पर मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने क्षेत्र में पांच अप्रैल को शिविर लगाने की बात कही। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्या, मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश, अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सांसद ने बड़े बकायेदारों को कहा चोर
सांसद छत्रपाल गंगवार ने ओटीएस में 36 फीसदी बिजली बिल की वसूली को नाकाफी बताया। इस दौरान उन्होंने बड़े बकायेदारों को चोर कहा। ऐसे उपभोक्ताओं को नोटिस व आरसी जारी करने के साथ ही दंडात्मक कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
-----------------
जेई के बात नहीं करने पर जताई नाराजगी
सांसद छत्रपाल गंगवार के प्रतिनिधि नरेंद्र गंगवार ने भोजीपुरा के जेई पर आरोप लगाया। कहा कि जब एक पीड़ित ने फोन कॉल करके कहा कि सांसद से बात कर लीजिए तो उन्होंने मना कर दिया। बोले- मैं किसी से बात नहीं करता। नरेंद्र ने प्रोटोकाॅल के उल्लंघन का आरोप लगाया। इस पर मुख्य अभियंता ने संबंधित जेई को कार्यालय में तलब करने का निर्देश दिया।

----------------
चुनावी वर्ष में जनता महंगाई व बिजली रखती है याद
कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि यह चुनावी वर्ष है। इसमें जनता बिजली व महंगाई को ही याद रखती है। जनता का तापमान सही रखेंगे तो सब ठीक रहेगा।
-----------------
कोट-----
सांसद ने वसूली से जुड़ी बात रखी है, जिसका संज्ञान लेकर इसमें सुधार कराया जाएगा। बड़े बकायेदारों से वसूली जारी है। कई को आरसी भी जारी हो चुकी है। यदि मार्च में बकाया जमा नहीं किया जाता तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पूरा प्रयास रहेगा कि गर्मी में कहीं भी कोई समस्या न हो। अफसरों को पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
- ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम, मंडल-1
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed