{"_id":"68d05a32e06289e4900fd796","slug":"mp-mla-sports-competitions-begin-with-kabaddi-and-volleyball-badaun-news-c-123-1-bdn1010-147506-2025-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कबड्डी व वॉलीबॉल से सांसद-विधायक खेल स्पर्धाओं का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कबड्डी व वॉलीबॉल से सांसद-विधायक खेल स्पर्धाओं का आगाज
विज्ञापन
दातागंज में खेल महोत्सव में खिलाड़ियों के मध्य सांसद व विधायक। संवाद
-
- 1
-
Link Copied
दातागंज। खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सांसद व विधायक खेल स्पर्धा की शुरुआत ब्लाक मुख्यालय से रविवार से हुई। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद मिथलेश कुमार बड़ेरिया और विशिष्ट अतिथि विधायक राजीव कुमार सिंह ने शुरुआत कराई। पहले दिन कबड्डी और वॉलीबाॅल के लिए आठ-आठ टीमों ने नामांकन कराया।
संतोष कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज गनगोला परिसर में आयोजित खेल महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए यह स्पर्धाएं शुरू की गई हैं। विधायक ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद जरूरी है। कहावत है कि तंदरुस्ती हजार नियामत है। इसे चरितार्थ करने के लिए स्वस्थ युवाओं को यह कार्यक्रम प्रेरणादायी सिद्ध होगा। पहले दिन कबड्डी और वॉलीबॉल प्रतियोगिता में आठ-आठ टीमों ने पंजीकरण कराया। खेल स्पर्धा 25 दिसंबर तक चलेगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
पहले दिन सात लोगों ने किया रक्तदान
खेल स्पर्धाओं से पूर्व रक्तदान शिविर का आयोजन भी रखा गया। जो खेल स्पर्धाओं के साथ 25 दिसंबर तक जारी रहेगा। पहले दिन सात लोगों ने रक्त दान किया। रक्तदान करने वालों में भाजपा के मंडल अध्यक्ष और क्षेत्रीय प्रधान शामिल रहे।