फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MP in the city, Chairman and heads in Ujhani inaugurated 10 underpasses

Budaun News: शहर में सांसद, उझानी में चेयरमैन और प्रधानों ने किया 10 अंडरपासों का लोकार्पण

Tue, 27 Feb 2024 12:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
MP in the city, Chairman and heads in Ujhani inaugurated 10 underpasses
नेकपुर ​स्थित अंडर पास का लोकार्पण करतीं सांसद डॉ.संघमित्रा मौर्य। संवाद
- सोमवार को प्रधानमंत्री ने किया 41 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अमृत स्टेशन योजना के तहत 41 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। यहां जिला स्तर पर सांसद, नगर पालिका अध्यक्ष और ग्राम प्रधानों ने अंडरपास का लोकर्पण किया और योजना के बारे में जानकारी दी।

शहर में बरेली-कासगंज रूट के नेकपुर रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास का लोकार्पण सांसद संघमित्रा मौर्या ने किया। हालांकि एक दिन पहले आई रेलवे के अथितियों की सूची में नगर पालिका अध्यक्ष फातिमा रजा का नाम शामिल था लेकिन सोमवार दोपहर आयोजित हुए कार्यक्रम में फातिमा रजा नहीं पहुंची। उनके स्थान पर सांसद संघमित्रा मौर्या ने नेकपुर अंडरपास का लोकार्पण किया। उझानी में क्रॉसिंग नंबर 286 अंडरपास का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने किया। इसके अलावा मकरंदपुर-घटपुरी रेलवे स्टेशन के बीच 265 करतौली में प्रधान सावित्री देवी, 267 पर मोहम्मदपुर के प्रधान गेंदनलाल, 269 पर घटपुरी की प्रधान अनुपमा सिंह, 272 पर खुनक की प्रधान आसमां बेगम और घटपुरी-बदायूं रेलवे स्टेशन के बीच 276 पर नगला शर्की की प्रधान प्रीति, बदायूं-उझानी स्टेशन के बीच 280 पर शेखुपुर के प्रधान कुंवरसेन, 283 पर गठौना के प्रधान नवीन कुमार और क्रॉसिंग नंबर 284 पर बसौना की प्रधान आशा साहू ने अंडरपास का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed