{"_id":"65dcd98d49de3d858009f6f5","slug":"mp-dr-sanghamitra-got-angry-on-the-question-regarding-father-badaun-news-c-123-1-bdn1001-114213-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पिता को लेकर सवाल पर भड़कीं सांसद डॉ. संघमित्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पिता को लेकर सवाल पर भड़कीं सांसद डॉ. संघमित्रा
विज्ञापन
डॉ.संघमित्रा मौर्य।
बोलीं- मैं भाजपा में हूं, ढाई साल से परेशान कर रहे आपके ऐसे सवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। भाजपा सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य सोमवार को उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर सवाल पूछे जाने पर भड़क उठीं। उन्होंने कहा, ‘ढाई साल से आप लोगों के ऐसे सवाल मुझे परेशान कर रहे हैं। मैं भाजपा में हूं, आप लोगों को अब बेटी-पिता से उठकर अलग सवाल पूछने चाहिए।’
सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य कचहरी रेलवे क्रॉसिंग के अंडरपास का लोकार्पण करने पहुंची थीं। लोकार्पण के बाद एक पत्रकार ने उनसे सवाल किया कि उनके पिता स्वामी प्रसाद मौर्य ने नई राजनीतिक दल राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी का गठन किया है। इसको लेकर आपकी राय क्या है?सवाल सुनते ही सांसद तमतमा गईं। बोलीं-आप लोगों को ऐसे सवाल नहीं पूछने चाहिए। वह भाजपा की सांसद हैं और भाजपा के लिए काम कर रही हैं। बेटी-पिता के रिश्ते से उठकर सवाल कीजिए।