{"_id":"65fecd395461edd73a06f4b3","slug":"moving-dcm-caught-fire-on-the-bareilly-mathura-highway-in-budaun-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बरेली-मथुरा हाईवे पर चलती डीसीएम में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बरेली-मथुरा हाईवे पर चलती डीसीएम में लगी आग, चालक ने कूद कर बचाई जान
Sat, 23 Mar 2024 06:08 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 23 Mar 2024 06:08 PM IST
सार
बदायूं के उझानी कोतवाली क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क पर दौड़ती डीसीएम में अचानक आग लग गई। डीसीएम चालक अतीक अहमद ने कूदकर जान बचाई।
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के उझानी में बरेली-मथुरा हाईवे पर जिरौली के पास शनिवार तड़के करीब चार बजे डीसीएम में आग लग गई। बायरिंग में स्पार्किंग के बाद केबिन में उठी लपटों से जान बचाने के लिए चालक कूद पड़ा। बाद में दमकल ने मौके पर आकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
डीसीएम में फर्नीचर लोड करके उत्तराखंड में किच्छा निवासी चालक अतीक अहमद सहसवान आया था। लौटते में बदायूं की तरफ जिरौली गांव के पास चालक को बायरिंग में स्पार्किंग होती दिखी। वह कुछ समझ पाता, उससे पहले ही केबिन ने आग पकड़ ली। चालक अतीक ने आननफानन में मेटाडोर रोकी और वह जान बचाने के लिए सड़क पर कूद पड़ा। डीसीएम की पूरी केबिन, उसके टायर, सीटों से आग की लपटें उठने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आग की लपटों से घिरी डीसीएम को देखने के लिए कुछेक वाहन सवार लोग भी रु़क गए। चालक ने पुलिस के लिए दमकल बुलाने को फोन कर दिया। दमकल पहुंचने से पहले ही डीसीएम बुरी तरह जल चुकी थी, फिर भी दमकल कर्मियों ने पानी की बौछार करके टायरों की लपटों को बुझा लिया।
चालक अतीक ने बताया कि पुलिस कर्मी भी सुबह में आ गए। पुलिस कर्मियों ने चालक से हादसे के बारे में जानकारी की। उसका सीएनजी टैंक पूरी तरह सुरक्षित बताया गया है। चालक ने हादसे से डीसीएम के किच्छा निवासी मालिक को भी अवगत करा दिया है।