{"_id":"6adbbadec561d644dd08f9bc","slug":"motorcycle-burnt-near-tigoda-village-on-the-badaun-meerut-highway-badaun-news-c-123-1-bdn1038-176132-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदायूं-मेरठ हाईवे पर गांव तिगोड़ा के पास जली बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदायूं-मेरठ हाईवे पर गांव तिगोड़ा के पास जली बाइक
विज्ञापन
सड़क पर पड़ी जली हुई स्कूटी। संवाद
बदायूं। बदायूं-मेरठ हाईवे पर थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव तिगोड़ा के पास शुक्रवार को एक बाइक धू-धू कर जलती मिली।
ग्रामीणों के मुताबिक, कोई व्यक्ति बाइक को जलता हुआ छोड़कर चला गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जली हुई बाइक को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया। इसके बाद बाइक के मालिक और आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई। हाईवे पर बाइक किन परिस्थितियों में जली, इसे लेकर फिलहाल स्थिति स्पष्ट नहीं है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बाइक में आग कैसे लगी और उसे वहां छोड़ने के पीछे क्या वजह थी। जली हुई बाइक को लाकर थाने में खड़ा कर लिया गया। सीओ सहसवान अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बाइक को थाने लाया गया है। बाइक मालिक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
बिसौली में खड़ी इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग
बिसौली। दबतोरी रोड पर खड़ी एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कूटी पूरी तरह जल गई। घटना बाईजी मंदिर से कुछ कदम की दूरी पर हुई। बैटरी में खराबी या तकनीकी गड़बड़ी से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। स्कूटी स्थानीय कंपनी की बताई जा रही है, जिसके मालिक का अभी पता नहीं चल सका है। मामले में किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। संवाद