फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mother's throat was slit in front of her innocent son... then he sat beside the corpse for five hours

Budaun News: मासूम बेटे के सामने रेता मां का गला... फिर पांच घंटे बैठा रहा लाश के पास

Fri, 15 Nov 2024 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 15 Nov 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Mother's throat was slit in front of her innocent son... then he sat beside the corpse for five hours
स्वेता सिंह का फाइल फोटो।
बदायूं। शिवपुरम गली नंबर चार में किराये के मकान में रहने वाले शटरिंग कारीगर ने बुधवार देर रात पांच साल के बेटे के सामने ही गला रेतकर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद करीब पांच घंटे तक बेटे को लेकर शव के पास बैठा रहा। सुबह करीब छह बजे बेटे और पत्नी के शव को कमरे में बंदकर फरार हो गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मकान मालिक ने बाहर से बंद दरवाजे को खोला तो वारदात का पता चला। पुलिस को आशंका है कि पति-पत्नी में हुए आपसी विवाद के बाद हत्या की गई है।
विज्ञापन




मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मझारा निवासी शटरिंग कारीगर अमित कुमार अपनी 24 वर्षीय पत्नी श्वेता उर्फ शिखा व पांच वर्षीय बेटे अविरल के साथ शहर में मोहल्ला शिवपुरम में शिशुपाल सिंह के मकान में किराये पर रहता है। बुधवार रात तीनों कमरे में थे। बताते हैं कि रात करीब एक बजे श्वेता व अमित के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। शोरशराबा सुनकर बेटा भी जाग गया। आवेश में आए अमित ने बेटे के सामने ही पत्नी का गला रेत दिया। पुलिस के मुताबिक बच्चे का रोना सुनकर शिशुपाल नीचे आए तो श्वेता का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। उनकी सूचना पर एसएसपी और कोतवाली पुलिस भी पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक मासूम अविरल ज्यादा जानकारी तो नहीं दे सका, लेकिन उसने इतना जरूर कहा है कि पापा ने मम्मी को चाकू से मारा है। इससे इतना तो स्पष्ट है कि हत्या बच्चे के सामने हुई और अमित ने की है। श्वेता के माता-पिता गुरुग्राम में रहते हैं। सूचना पर वह भी बदायूं पहुंच गए हैं।
विज्ञापन




-



घर पहुंचकर बोला... श्वेता ने आत्महत्या कर ली है



वारदात के बाद अमित कुमार अपने पैतृक गांव कौर मझारा पहुंचा। अकेला देख परिवार के लोगों ने उससे पूछताछ की तो बताया कि श्वेता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पिता सुरेश ने मृतका के नाना व भाई और माता-पिता को फाेन कर आत्महत्या की सूचना दे दी। इस बीच अमित गांव से अचानक फरार हो गया। बाद में पता चला कि वह श्वेता की हत्या करके आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




-



पत्नी की हत्या करने के बाद अमित फरार हो गया है। दोनों के अलावा पांच साल का बेटा कमरे में था। वह हत्या की वजह नहीं बता पा रहा है, लेकिन इतना जरूर बताया है कि पापा ने मम्मी को मारा है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असल वजह पता चल सकेगी।



- ब्रजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed