फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mother Kushmanda Worshipped on the Fourth Day of Navratri

Budaun News: चौथे नवरात्र पर पूजी गईं मां कूष्मांडा

Sun, 22 Mar 2026 11:59 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Mother Kushmanda Worshipped on the Fourth Day of Navratri
बिसौली में मनोकामना मंदिर में आरती करते पुजारी। संवाद
बदायूं। चौथे दिन नवरात्र को मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में हवन-पूजन और पूजा पाठ के साथ माता के दरबार में माथा टेकने के साथ ही मन्नतें मांगी गईं। घरों में उपवास रखने वालों ने पूरा दिन आराधना और पूजा पाठ में ही बिताया। देवी मठों में सुबह और शाम को आरती उतारी गई और प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन

शहर के नगला देवी मंदिर में देवी भक्तों की सबसे ज्यादा भीड़ रही। मां के दर्शन कर लोगों ने भोग लगाया और प्रसाद वितरण किया। कचहरी रोड स्थित देवी मंदिर पर भी काफी भीड़ रही। सोमवार को स्कंधमाता की पूजा की तैयारियां की गईं।
विज्ञापन

रमजानपुर कस्बे में नवरात्र के चौथे दिन रविवार को माता के मंदिर में श्रद्धालुओं ने देवी कूष्मांडा की आराधना की भक्तों ने सुबह घरों में पूजा अर्चना करने के बाद मंदिरों में जाकर मां के दर्शन किए। माता मंदिर पर श्रद्धालुओं की खूब भीड़ रही। भक्तों ने मां की पूजा अर्चना कर मनौतियां मांगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओरछी। रविवार को भक्तों ने देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना की। भक्तों का मानना है कि इन्हें सृष्टि की रचयिता माना जाता है। मां कूष्मांडा की कृपा से जीवन में ऊर्जा, स्वास्थ्य और समृद्धि आती है।

बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या एक हनुमानगढ़ी स्थित देवी मंदिर, मोहल्ला संख्या पांच के दुर्गा मंदिर, शिव शक्ति भवन मंदिर, कुटी मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, देववाणी मंदिर समेत प्रमुख देवी मंदिरों में पूजन किया। वहीं नगर के मोहल्ला संख्या दो स्थित नील कंठेश्वर महाराज मंदिर एवं मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में महिलाओं ने मां के भजन गाकर आराधना की।

बिसौली में मनोकामना मंदिर में आरती करते पुजारी। संवाद

बिसौली में मनोकामना मंदिर में आरती करते पुजारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed