{"_id":"5e14cc2c8ebc3e878e383195","slug":"mosam-badaun-news-bly391121743","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार-पांच दिन से धूप दे रही थी राहत, बूंदाबांदी ने फिर बढ़ा दी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार-पांच दिन से धूप दे रही थी राहत, बूंदाबांदी ने फिर बढ़ा दी ठंड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पहाड़ी क्षेत्र में हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाके में फिर असर दिखाई देने लगा है। मंगलवार को बूंदाबांदी और सर्द हवा से मौसम में ठंड का असर बढ़ गया। तड़के से हुई बूंदाबांदी की वजह से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिला, वहीं शाम होते-होते आसमान में फिर से बादल छा गए और शीतलहर बढ़ गई, जिससे लोग अपने घरों में दुबक गए।
बीते चार- पांच दिनों से मौसम लोगों पर मेहरबान था। सुबह-शाम भले ही ठंड का प्रकोप देखने को मिला हो, लेकिन दोपहर को धूप निकलसे लोगों को राहत मिल रही थी। मंगलवार को आसमान में सुबह से बादल छाए थे। बादलों की ओट से सूर्यदेव ने कई बार अपने आने का संकेत दिया, लेकिन जब तक धूप निकलती उससे पहले ही आसमान में छाए बादलों ने बूंदाबांदी का तोहफा दे डाला। हल्की बूंदाबांदी से सड़कों पर लोग ठहर गए। करीब एक घंटे तक रुक-रूक कर हल्की बूंदाबांदी होती रही। इससे पहले तड़के के समय भी बूंदाबांदी हुई। हालांकि दोपहर में कई बार धूप की चमक दिखाई दी, लेकिन बादल होने की वजह से सूर्यदेव लुकाछिपी करते नजर आए। इसकी वजह से मौसम में ठंड का असर बढ़ गया। लोग शाम को जल्द ही घर की ओर लौट गए। बूंदाबांदी से गलन का असर कम रहा, लेकिन लोग गर्म कपड़ों के साथ ही अलाव के समीप पहुंच गए। वहीं रात को आसमान में बादल छाने से लोग बारिश होने की उम्मीद जताने लगे।
बदायूं। शीतलहर को देखते हुए डीएम कुमार प्रशांत ने सभी शासकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक/ सीबीएसई/ आईसीएसई को आठ जनवरी के लिए बंद रखने का फैसला लिया है। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि इस दौरान कक्षा एक से कक्षा 12 तक की छुट्टी रहेगी। वहीं उन्होंने डीआईओएस और बीएसए को निर्देशित किया है कि वह सबको इसके बारे में बता दें। इसके अलावा डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रखने के निर्देश दिए हैं।