फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than one lakh farmers in the district will be forgiven

जिले के एक लाख से अधिक किसानों का होगा कर्जा माफ

Fri, 18 Aug 2017 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Fri, 18 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
More than one lakh farmers in the district will be forgiven
किसान - फोटो : ANI
पहले चरण में 58 हजार से ज्यादा को होगा लाभ, आधार लिंक की तिथि 20 हुई       
विज्ञापन

योगी सरकार ने किसानों के कर्ज माफी के लिए फसल ऋण मोचन योजना को लागू कर दिया है। इस योजना के तहत जिले के एक लाख 30 हजार 426 लघु और सीमांत किसानों का फसली कर्ज माफ होगा। प्रथम चरण में 58 हजार 719 किसानों का कर्जा माफ होगा। उनके आधार खातों से लिंक हो गए हैं। किसानों के आधार लिंक के अब 20 अगस्त तक की तिथि  कर दी गई है। सरकार के योजना शुरू कर दिए जाने से किसानों में खुशी है। 
सरकार बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने किसानों के कर्ज माफी का एलान किया था। तभी से किसान सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे थे। सरकार ने लघु और सीमांत किसानों के लिए योजना लागू कर दी। इस योजना के तहत संबंधित किसानों का एक लाख रुपये  तक का कर्ज माफ होगा। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि जिले में एक लाख 30 हजार 426 लघु और सीमांत किसानों के कर्ज माफ होंगे। प्रथम चरण में 58719 किसानों को लाभ मिलेगा। उनके आधार खातों से लिंक हुए हैं। तहसील स्तर से उनका सत्यापन भी चल रहा है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बाकी किसानों को दूसरे चरण में योजना का लाभ मिलेगा। उनका एक माह बाद सत्यापन होगा। बोले-किसानों के खाते आधार से लिंक कराने के लिए अब 20 अगस्त तक की तिथि कर दी गई है।  
विज्ञापन

इधर, प्रदेश सरकार की घोषणा के बाद से कर्जमाफी की इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर मुस्कान आ गई है। 

सीएम की कथनी-करनी में नहीं है अंतर 
बदायूं। शहर भाजपा विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किसानों के कर्ज माफी कर कहा है कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की कथनी-करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने किसानों-जनता के लिए जो भी वायदे किए हैं  वो सभी पूरे होंगे। कई वायदे हो भी गए हैं। प्रदेश का किसान खुश है। मौजूदा सरकार समाज के  हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। विधायक ने यह भी कहा है कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की बहुत बड़ी ताकत बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed