फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   More than five thousand posts of Gram Panchayat members will be left vacant

रिक्त रह जाएंगे ग्राम पंचायत सदस्यों के पांच हजार से ज्यादा पद

Sat, 10 Apr 2021 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
More than five thousand posts of Gram Panchayat members will be left vacant
बदायूं। पंचायत चुनाव में इस बार भी ग्राम पंचायत सदस्यों के पांच हजार से ज्यादा पद रिक्त रह जाएंगे। जिले में 15 ब्लॉक की 1037 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर ही सबसे कम मुकाबला होगा। इसके साथ ही काफी संख्या में ग्राम पंचायत सदस्य पद के कई ऐसे वार्ड भी हैं जहां एक ही नामांकन होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन तय है।
विज्ञापन

जिले की 1037 में ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों के कुल 12861 पद है। गौर करने वाली बात यह है कि बुधवार और बृहस्पतिवार दो दिन चली नामांकन प्रक्रिया के दौरान सात हजार के करीब ही नामांकन हुए हैं। ऐसे में शेष पांच हजार से ज्यादा पद रिक्त रह जाएंगे। 2015 के पंचायत चुनाव में भी काफी ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त रह गए थे। ग्राम पंचायत सदस्य पदों की बात करें तो सबसे ज्यादा 995 नामांकन जगत ब्लॉक में हुए हैं। यहां प्रधानी के लिए 621 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 367 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए सबसे कम 170 नामांकन म्याऊं में हुए हैं। यहां प्रधानी के लिए 616 और क्षेत्र पंचायत सदस्य पदों के लिए 363 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार और शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच होनी है। इस दौरान कुछ नामांकन खारिज भी हो सकते हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के हर बार पद खाली रह जाते हैं। दरअसल, ग्राम पंचायत सदस्य की गांव की सरकार में ज्यादा भूमिका नहीं होती। ऐसे में इस पद को लेकर प्रत्याशियों में ज्यादा उत्साह नहीं रहता। खानापूर्ति के लिए उन्हें विभिन्न समितियों में सदस्य तो बनाया जाता है लेकिन इनको ज्यादा तवज्जो नहीं मिलती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के पदों के लिए सबसे ज्यादा मुकाबला होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed