{"_id":"92712a4c3496f97547b82c9b7eee0a12","slug":"mood-chaupaiyon-temple-was-coined-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानस की चौपाइयों से गूंजा शिवमंदिर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानस की चौपाइयों से गूंजा शिवमंदिर
Ujani
Updated Tue, 07 Apr 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी अनाज मंडी परिसर में चल रहे रामचरितमानस के अखंड पाठ के समापन पर धार्मिक कार्यक्रमों की गूंज रही। महिलाओं ने कीर्तन किया। समापन पर प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
शिव मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम की शुरूआत हनुमान जयंती वाले दिन हुई। पहले दिन केक काटा गया। अगले दिन शुरू रामचरित मानस के अखंड पाठ का मंगलवार को समापन हुआ, तो चौपाईयां सुन भक्त भावविभोर हो गए। मंदिर के महंत दिनेश चंद्र शर्मा ने पूजन कराया। अखंड पाठ के समापन पर महिलाओं ने संकीर्तन किया। हवन में आहुतियां अर्पित कर लोक कल्याण की कामना की गई। इससे पहले मंदिर में भोलेनाथ का श्रंगार कर मूर्तियों को मनमोहक अंदाज में सजाया गया। महंत ने मंत्रोच्चार भी किया। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार बंसल ने यजमानी की। शेखर गुप्ता, गणेश गुप्ता, राजेश वार्ष्णेय, महेंद्र कुमार गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, राजू, राजीव गुप्ता, अशोक गुप्ता, गोविंद वार्ष्णेय, अभिषेक वार्ष्णेय, बंटी वार्ष्णेय, सुशील साहू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन