{"_id":"57ac8a8c4f1c1bee07ee4eab","slug":"monday-will-be-the-fourth-two-platoon-additional-pac","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे सोमवार को लगेगी दो प्लाटून अतिरिक्त पीएसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे सोमवार को लगेगी दो प्लाटून अतिरिक्त पीएसी
बदायूं, ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सादा कपड़ों में लगे पुलिसकर्मी वीडियोग्राफी करके करेंगे निगरानी
10 प्वाइंट किए गए चिह्नित, यहां पर रहेगी विशेष व्यवस्था
सावन के चौथे सोमवार को कांवड़ियों के रूट और उनकी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पुलिस के साथ ही दो प्लाटून अतिरिक्त पीएसी लगाई जाएगी। इसके लिए लखनऊ से दो प्लाटून पीएसी आ जाएगी। साथ ही असामाजिक तत्वों की निगरानी के लिए लगाए सीसीटीवी कैमरों के साथ ही कई स्थानों पर सादा कपड़ों में पुलिस लगाई जाएगी, जो न सिर्फ माहौल पर नजर रखेंगे, बल्कि वीडियोग्राफी करके कंट्रोल रूम को इंत्तला देंगे।
कांवड़ को ध्यान में रखते हुए होने वाले रूट डायवर्जन आदि नियमों का उल्लंघन करने वालों की वीडियोग्राफी करके उनके खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण एवं दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। एएसपी सिटी अनिल यादव ने कहा कि सावन के अंतिम सोमवार को कांवडिय़ों की भीड़ अधिक रहेगी। इस वजह से उन स्थानों पर पीएसी एवं अतिरिक्त फोर्स भी लगाई है। किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल 100 नंबर पर सूचना दी जाएगी।
एएसपी सिटी ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि नए आरक्षियों को लगाकर अपने क्षेत्रों में वीडियोग्राफी कराते हुए नजर रखें, कोई भी मामला बिगड़ने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रूट डायवर्जन होने पर एंबुलेंस या घायल आदि को छोड़कर शनिवार, रविवार और सोमवार को बाइकों को भी प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।