{"_id":"6836114636cd050fd9074037","slug":"modi-and-yogi-are-following-the-path-shown-by-ahilyabai-gulab-devi-badaun-news-c-123-1-akb1003-140174-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहिल्याबाई के दिखाए मार्ग पर चल रहे मोदी और योगी : गुलाब देवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहिल्याबाई के दिखाए मार्ग पर चल रहे मोदी और योगी : गुलाब देवी
विज्ञापन
डायट ऑडिटोरियम में पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन मौजूद प्रभारी मंत्री गुलाब देवी। स्रोत-संगठन
बदायूं। लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में जिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन डायट ऑडिटोरियम में किया गया। इस दौरान लोगों ने अहिल्याबाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करके उनका स्मरण किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा मंत्री व प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा अहिल्याबाई ने मुगल शासन में तीन हजार मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया था। सम्भल के कल्कि मंदिर का जीर्णोद्धार भी उन्होंने ही कराया था। वाराणसी में मणिकर्णिका घाट उन्होंने बनवाया था। बद्रीनाथ से रामेश्वरम और द्वारका से काशी तक अनेक घाट, धर्मशालाएं, मंदिर आदि बनवाएं थे। पीएम मोदी और सीएम योगी अहिल्याबाई के दिखाए मार्ग पर चल रहे हैं। यह भी अनेक घाट और मंदिरों का जीर्णोद्धार निरंतर करवा रहे हैं। मोदी और योगी अहिल्याबाई की धरोहर को संभाल रहे हैं।
जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा वह शैक्षिक एवं आर्थिक मामलों में भी दूर दृष्टि वाली महिला थीं। उन्होंने नए उद्योगों, खेती, व्यापार के लिए विशेष प्रयास किया। विश्व प्रसिद्ध माहेश्वरी साड़ियां उनकी ही प्रयासों का प्रतिफल है। माहेश्वरी साड़ियां स्वयं सहायता समूह के द्वारा बनवाई, जिससे नारी सशक्तिकरण और स्वावलंबन का परिणाम सार्थक हुआ। दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया ने कहा, उन्होंने अपने राज्य को बेहतर सुशासन और सुरक्षा देकर व्यापारियों और महिलाओं को नया जीवन दिया। प्रधानमंत्री मोदी उनके पदचिन्हों पर चलकर गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के लिए कार्य कर रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि उनके गुणों को अपने जीवन में उतारकर हम विकसित भारत के संकल्प को साकार कर सकते हैं। आज की युवा पीढ़ी को उनके बारे में पढ़ना और जानना चाहिए। इस मौके पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, शारदेंदु पाठक, पूर्व चेयरमैन दीपमाला गोयल, अमिता उपाध्याय, सीमा राठौर, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत आदि रहे।