{"_id":"56f2ccc24f1c1be259f14d24","slug":"mo-keln-mero-held-barsana-natwar-nand-kishore","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाग खेलन बरसाने आयो मेरो नटवर नंदकिशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाग खेलन बरसाने आयो मेरो नटवर नंदकिशोर
ब्यूरो /उझानी (बदायूं)।
Updated Wed, 23 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
फाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- रोटरी क्लब ऑफ उझानी क्लासिक ने मनाया होली उत्सव
- बृज के कलाकारों के साथ काफी झूमते रहे क्लब के सदस्य
रोटरी क्लब ऑफ उझानी क्लासिक के तत्वावधान में मंगलवार रात होली उत्सव में बृज के कलाकारों ने धूम मचा दी। फाग खेलन बरसाने आयो मेरो नटवर नंदकिशोर होली गीत पर बृज के कलाकारों के साथ आयोजक भी झूम उठे।
होली उत्सव कार्यक्रम की शुरुआत शाम सात बजे हुई। अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। बृज की मंडली में शामिल कलाकारों ने शुरूआत से मनमोहक प्रस्तुति से आयोजकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बृज की होली से सराबोर गीतों की धुन पर कलाकारों ने अपने प्रदर्शन से हरेक को लुभाया। महिलाएं भी होली गीतों पर थिरक उठीं। राधा-कृष्ण बने कलाकारों ने धूम मचा दी।
देर रात तक चले कार्यक्रम में आयोजकों की ओर से भी होली गीत गाए गए। कवि टिल्लन वर्मा ने काव्य पाठ किया। उन्होंने होली की मुक्तक सुनाकर दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। आयोजकों ने अबीर और गुलाल से होली भी खेली। बम वाले रंगों से पूरा परिसर सराबोर हो गया। कार्यक्रम में अरुण अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, उदय सिंघल, अमित गोयल, अमित मित्तल, दिलीप भल्ला, विक्रांत मेंदीरत्ता, विवेक वार्ष्णेय, दीपक गर्ग आदि पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
कवि टिल्लन वर्मा के हुड़दंग का धमाल
उझानी में होली पर हास्य को समर्पित हुड़दंग बुधवार को मार्केट में नि:शुल्क वितरित किया गया। हुड़दंग का संपादन कवि टिल्लन वर्मा ने किया। व्यंग्यात्मक शैली में कवि ने राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों पर भी होली के अंदाज में कटाक्ष किए हैं। रोटरी क्लब उझानी क्लासिक के कार्यक्रम में भी कवि टिल्लन वर्मा का हुड़दंग आकर्षण का केंद्र रहा। नये कलेवर में प्रकाशित हुड़दंग में कवि ने गलियारों के मशखरों को भी अहमियत दी है।