{"_id":"57a7758a4f1c1b392f2b89af","slug":"mla-abid-chairperson-fatima-expelled-from-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक आबिद, चेयरपर्सन फात्मा सपा से निष्कासित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक आबिद, चेयरपर्सन फात्मा सपा से निष्कासित
बदायूं, ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
विधायक आबिद, चेयरपर्सन फात्मा सपा से निष्कासित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश के आदेश पर की गई कार्रवाई
गाय, गंगा और शहर की सड़कों को काटने से रोकने के बाद सपा के एक नेता पर गंभीर आरोप लगाने वाले वक्फ विकास निगम अध्यक्ष, शहर विधायक आबिद रजा और उनकी बेगम चेयरपर्सन फात्मा रजा को सपा से निष्कासित कर दिया गया। सपा की जिला कार्यकारिणी के प्रस्ताव पर विचार करते हुए प्रदेश अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी से निकाल दिया है। यह घोषणा करते हुए पार्टी जिलाध्यक्ष एमएलसी बनवारी सिंह यादव ने कहा कि आबिद पार्टी विरोधी गतिविधियों में लंबे समय से लिप्त थे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि वह अवैध कार्य करने के साथ ही पार्टी और संगठन के विपरीत कार्यों में लिप्त होकर पार्टी को बदनाम कर रहे थे। इस वजह से उन पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई में देरी होने के सवाल पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी की मासिक बैठक में तय करके उनके खिलाफ प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे स्वीकृत कर लिया गया। आबिद द्वारा गाय, गंगा और सड़कों के कटान पर उन्होंने कहा कि आबिद अपने गिरेबान में झांककर देंखे। कहा कि सांसद धर्मेंद्र यादव यहां किसी की अनुकंपा से नहीं बल्कि विकास के दम पर और गरीब जनता के प्यार के दम पर जीते हैं। लोकप्रिय सांसद पर आरोप लगाकर आबिद के परिवार वालों ने जनता का दिल दुखाया है, जिसका एहसास उन्हें चुनाव में होगा। इस मौके पर राज्य विकास निगम दर्जा राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव, शेखूपुर विधायक आशीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
--------
मुख्यमंत्री और गृह मंत्री से दिलाएंगे सुरक्षा
सांसद धर्मेंद्र यादव पर चेयरपर्सन फात्मा रजा द्वारा उनके पति और परिवार की जान को खतरा के संबंधी आरोप का जवाब देते हुए डॉ. यासीन अली उस्मानी ने कहा कि सांसद ने उन्हें फोन पर बताया था कि प्रेस वार्ता में वह बता दें कि शहर विधायक आबिद और उनके परिवार को जो भी सुरक्षा चाहिए, वह बताएं, उन्हें वह मुख्यमंत्री से कहकर मुहैया कर देंगे। अधिक जरूरत होगी तो गृहमंत्री से कहकर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। किसी भी व्यक्ति और उसके परिवार को सुरक्षा की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन
------
सांसद धर्मेंद्र यादव पर लगाए गए आरोपों पर बचाव करते हुए पार्टी के जिला महासचिव सुरेशपाल सिंह चौहान ने कहा कि लोकप्रिय सांसद धर्मेंद्र यादव पर लगाए आरोप निराधार हैं। इनका वह पार्टी की ओर से खंडन करते हैं। सांसद ने बदायूं में जो विकास कराए, वह अब तक किसी ने नहीं कराए। जिले के विकास पुरुष पर आरोप लगाने वालों को जनता माफी नहीं करेगी।