फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Missing girl found unconscious in barber's house

Budaun News: नाई के घर में अचेत हालत में मिली लापता युवती

Sun, 30 Mar 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 30 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Missing girl found unconscious in barber's house
ओरछी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात घर से लापता युवती एक नाई के घर में अचेत हालात में मिली। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का कासिम अली पुत्र नाजिर अली गांव में ही बाल काटने का काम करता है। वह उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। उस दौरान उसके घर पर कोई नहीं था। रात आठ करीब जब उसकी बेटी घर नहीं पहुंची। तब वह तलाश करते हुए कासिम के घर पहुंचे तो वहां बेटी बेहोशी की हालत में मिली। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस आने से पहले आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। फैजगंज बेहटा इंस्पेक्टर इंद्र कुमार ने बताया कि युवती आरोपी के घर पर बेहोशी की हालत में मिली थी। उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। होश में आने के बाद पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed