फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   missing farmer dead body found in maize field in budaun

Budaun News: दो दिन से लापता किसान का शव मक्का के खेत में मिला, परिजनों ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

Sat, 11 May 2024 05:40 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 May 2024 05:40 PM IST
सार

बिल्सी इलाके में पिछले दो दिन से लापता किसान का शव मक्का के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन
missing farmer dead body found in maize field in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव फतेह नगला में दो दिन पहले अचानक से लापता किसान का शव शनिवार की सुबह बरनी गांव को जाने वाले मार्ग पर मक्का के खेत में मिला। शुक्रवार को परिवार के लोगों ने इसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


गांव फतेह नगला बृजपाल (54) नौ मई की दोपहर को घर से मक्का के खेत पर जाने की बात कह कर गए थे। वह शाम तक घर वापस नहीं लौटे तो परिवार के लोगों ने आसपास के रिश्तेदारों में उनका पता लगाने का प्रयास किया। मगर उनका कोई पता नहीं लग सका। 
विज्ञापन


बृजपाल के बड़े भाई कुंवरपाल ने पुलिस को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। परिवार के लोग लगातार उनकी गांव के आसपाल मक्का के खेतों में तलाश कर रहे थे। शनिवार की सुबह मक्का के खेत से लोगों को बदबू महसूस हुई। खेत में जाकर देखा तो वहां ब्रजपाल का शव वहां पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मृतक का मोबाइल फोन पड़ा था। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। कोतवाल केके मिश्रा फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed