{"_id":"64a868ad2ac217a6b10d0ec5","slug":"missing-boy-from-school-found-near-passer-by-woman-badaun-news-c-123-1-bdn1004-441-2023-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: राहगीर महिला के पास मिला स्कूल से लापता हुआ बालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: राहगीर महिला के पास मिला स्कूल से लापता हुआ बालक
विज्ञापन
अपनी मां संगीता के साथ मौजूद निखिल।
खेलते समय स्कूल गेट से चल दिया था महिला के पीछे
संवाद न्यूज एजेंसी
उझानी (बदायूं)। स्कूल गेट से लापता हुआ पांच साल का बालक राहगीर महिला का पास मिला। जिसने उसे परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया, जिस पर उन्होंने राहत की सांस ली।
मामला कोतवाली क्षेत्र के गांव तेहरा का है। गांव के रामसेवक ने अपने पांच साल के बेटे निखिल का शुक्रवार सुबह गांव के ही पास निजी स्कूल में जाकर दाखिला कराया, इसके बाद वह घर लौट आए। दोपहर तक निखिल घर नहीं आया तो उनकी पत्नी संगीता स्कूल पहुंचीं और अध्यापकों से जानकारी की। उन्होंने बताया कि वह तो घर जा चुका है।
इसके बाद निखिल के परिजन कोतवाली पहुंचे और उसकी गुमशुदगी के बारे में पुलिस को अवगत कराया। पुलिसकर्मियों ने खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के दौरान के ही गांव की सरोज देवी पत्नी सुखदेव, निखिल को लेकर उसके घर पहुंच गईं। सरोज ने निखिल के परिजनों और पुलिस को बताया कि वह रास्ते में उनके पीछे चल पड़ा था।
विज्ञापन
चूंकि, वह उसे जानती थीं और उन्हें बाजार से सामान खरीदना था, इसलिए उसे अपने साथ रखा। इसके बाद उसे साथ लेकर उसके घर पहुंचीं और परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बालक खुद ही महिला के पीछे चला गया था।