{"_id":"652b8e6306c8c511e50420d5","slug":"miscreants-entered-the-house-and-looted-and-stabbed-elderly-man-in-budaun-2023-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, विरोध पर बुजुर्ग के चाकू घोंपा, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदमाशों ने घर में घुसकर की लूटपाट, विरोध पर बुजुर्ग के चाकू घोंपा, हालत गंभीर
Sun, 15 Oct 2023 12:31 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:31 PM IST
सार
गांव निजामपुर निवासी जाहिद खान घर में अकेले रहते हैं। शनिवार रात उनके घर में बदमाश घुस गए और उन पर हमला कर दिया। बदमाशों ने चाकू से उन पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल बुजुर्ग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में शनिवार रात बदमाशों ने एक घर पर धाबा बोल दिया। बदमाशों ने 65 वर्षीय जाहिद खान पर चाकू से हमला कर दिया। उनकी पिटाई कर घर से कीमती सामान लूट ले गए। बुजुर्ग की पीठ में चाकू लगा है। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव निजामपुर निवासी जाहिद खान घर में अकेले रहते हैं। उनके चार बेटे हैं। उनमें तीन बेटे बाहर रहते हैं, जबकि एक बेटा गांव में ही दूसरे घर में रहता है। शनिवार रात जाहिद खान घर में अकेले सो रहे थे। देर रात कुछ बदमाश उनके घर में घुस आए। उनके साथ मारपीट कर दी।
ये भी पढ़ें- UP News: बरेली-लखनऊ के बीच महंगा हो जाएगा सफर, यहां भी देना होगा टोल टैक्स, बसों का बढ़ेगा किराया

मोहल्ले के लोगों को सुबह हुई जानकारी
शोर मचाने पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से जाहिद बेसुध होकर गिर पड़े। इसके बाद बदमाश उनके घर से सोने चांदी के जेवर समेत नकदी लूटकर ले गए। रविवार सुबह मोहल्ले वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने घायल बुजुर्ग को वजीरगंज के स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उनके घर से क्या-क्या सामान लूटा गया है और कितने बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। अभी यह पता नहीं चला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।