फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   minor wedding

नाबालिग की शादी करने की तैयारी में थे घरवाले, पुलिस ने रुकवाई

Sun, 23 Feb 2020 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 02:19 AM IST
विज्ञापन
minor wedding
अलापुर (बदायूं)। नगर के एक मोहल्ले में होने जा रही नाबालिग लड़की की शादी पुलिस ने रुकवा दी। परिवार वाले कई दिन से शादी की तैयारियों में लगे थे। सोमवार को उसकी बरात आनी थी। उससे पहले घर पहुंची पुलिस किशोरी और उसके परिवार वालों को थाने ले आई, जहां परिवार वालों ने लिखकर दिया है कि वह उम्र पूरी होने तक शादी नहीं करेंगे।
विज्ञापन

कस्बे के एक मोहल्ला निवासी सोलह वर्षीय लड़की की शादी म्याऊं के एक लड़के से तय हुई थी। 24 फरवरी को शादी होने का दिन तय था। कई दिन से शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। शादी के कार्ड बंट चुके थे। दोनों ओर से हलवाई, बैंडबाजे, आतिशबाजी, लाइट, कार्यक्रम का स्थान सब तय हो चुका था। बताते हैं कि शनिवार सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी कि लड़की की उम्र सोलह साल है। परिवार वाले उसकी शादी कर रहे हैं। इस पर थाना पुलिस महिला पुलिस कर्मियों के साथ लड़की के घर पहुंच गई। उसके बाद लड़की और उसके परिवार वालों को थाने ले आई। जहां लड़की के चाचा ने पुलिस को लिखकर दिया है कि जब तक बेटी बालिग नहीं हो जाती है। तब तक उसकी शादी नहीं करेंगे। इस संबंध में इंस्पेक्टर केजी शर्मा ने बताया कि परिवार वालों ने लिखकर दिया है वह शादी नहीं करेंगे। अगर कानून का पालन नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed