फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   minor thieves arrested

एक ही दुकान में 10 दिन के दो बार चोरी, दो नाबालिग हिरासत में

Tue, 03 Mar 2020 02:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
minor thieves arrested
बिसौली। नगर निवासी नरेंद्र दिवाकर की आंवला रोड पर बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। चोरों ने 19 फरवरी को दुकान का शटर काट कर यहां गुल्लक से 40 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। नरेंद्र दिवाकर ने इस संबंध में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। हालांकि, चोर सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुए, लेकिन फुटेज साफ न होने से पहचान नहीं हो सकी। पुलिस चोरी की इस घटना का खुलासा नहीं कर सकी थी। उसके बाद चोरों ने 29 फरवरी की रात दुकान में फिर से हाथ साफ कर दिया। इस बार चोर गुल्लक से दो हजार रुपये चोरी कर ले गए। इस बार चोरों का हुलिया साफ-साफ सीसीटीवी फुटेज में आ गया। चौकी इंचार्ज सुरेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी करने वाले नाबालिग हैं। इनमें एक गदरपुरा और एक आसफपुर का है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। इन्होंने चोरी की बात स्वीकार की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed