{"_id":"2a85210b6d69db50f15f093490451382","slug":"minister-mp-spoke-so-far-none-have-seen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री, सांसद ने हालचाल लेना तो दूर देखा भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री, सांसद ने हालचाल लेना तो दूर देखा भी नहीं
badaun
Updated Sun, 10 May 2015 08:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सहकारी चीनी मिल शेखूपुर के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पिछले एक माह से धरने पर बैठे हैं, लेकिन उनकी सुनने वाला कोई नहीं। शनिवार को उन्हें आस बंधी थी कि महाराणा प्रताप की जयंती के दौरान यहां आने वाले मंत्री, सांसद उन तक पहुंचकर हालचाल लेंगे, लेकिन उनसे पूछना तो दूर उनकी तरफ किसी ने देखा तक नहीं।
वेतन समेत अपनी कई मांगों को लेकर 30वें दिन भी मालवीय आवास परिसर में धरने पर डटे कर्मियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। उनका कहना है कि शनिवार को तमाम दिग्गज यहां तक आए। मंच से किसानों और जनता के लिए तमाम लंबे-चौड़े भाषण दिए, लेकिन उनके बगल में पीड़ित कर्मचारी बैठे थे, उनको खुद देखना तो दूर अपने कारिंदों तक को नहीं भेजा। जिला प्रशासन ने भी इतने दिन बाद भी संज्ञान नहीं लिया है। उनका कहना है कि वेतन के अभाव में उनके सामने तमाम समस्याएं आ रही हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं। मिल चलने के वक्त उनसे वायदे किए, लेकिन जब काम निकल गया तो अब कोई पुरसाहाल नहीं है।
विज्ञापन
धरनास्थल पर मौजूद सहकारी चीनी मिल मजदूर सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि वह अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं। जब तक उनको उनका हक नहीं मिल जाता, वह शांतिप्रिय ढंग से आंदोलन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
इस मौके पर मंत्रीमुन्ना लाल, नौबत सिंह यादव, महीपाल सिंह यादव, नूूर मोहम्मद, अनोखे लाल, अतीक अहमद, पूरन लाल, अभिलाष कुमार, वेदराम, प्रेमपाल सिंह चौहान, असरार अहमद, ब्रजबिहारी लाल, अब्दुल अजीज, रघुवीर, हेतराम, प्रेमपाल सिंह पटेल, दिनेश चंद्र शर्मा, बनवारी लाल, वीरेंद्र पाल सिंह, ओमप्रकाश, छोटेलाल आदि मौजूद रहे।