फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Minister Gulab Devi said GST reforms will benefit the poor, farmers and the middle class

Budaun News: राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा- जीएसटी में बदलाव से गरीब-किसान और मध्यमवर्ग को होगा फायदा

Tue, 23 Sep 2025 05:26 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Sep 2025 05:26 PM IST
सार

बदायूं जिले की प्रभारी व प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर जीएसटी में किए गए बदलाव के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि यह सुधार महज़ नीतिगत बदलाव नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के एक दशक के दूरदर्शी और स्थिर आर्थिक प्रबंधन का परिणाम है।

विज्ञापन
Minister Gulab Devi said GST reforms will benefit the poor, farmers and the middle class
प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने प्रेसवार्ता कर गिनाए जीएसटी रिफॉर्म के फायदे - फोटो : संवाद

विस्तार

बदायूं जिले की प्रभारी व प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि केंद्र सरकार के लागू किए गए नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स आम आदमी, गरीब, किसान, महिलाएं, युवा और व्यापारियों के जीवन को स्वावलंबी बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। भाजपा कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि जीएसटी स्लैब्स में किए गए बदलाव देश की आने वाली पीढ़ियों के लिए भी वरदान साबित होंगे।

विज्ञापन


गुलाब देवी ने कहा कि यह सुधार महज़ नीतिगत बदलाव नहीं, बल्कि केंद्र सरकार के एक दशक के दूरदर्शी और स्थिर आर्थिक प्रबंधन का परिणाम है। उन्होंने बताया कि आवश्यक वस्तुएं अब 0 से 5 प्रतिशत टैक्स स्लैब में आ गई हैं, जबकि सामान्य वस्तुएं सिर्फ 5 प्रतिशत पर होंगी। वहीं लग्जरी और सिन गुड्स पर अधिक टैक्स लगाया गया है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने नवरात्र और दीपावली से पहले ही 140 करोड़ देशवासियों को बड़ी सौगात दी है। अब आम लोगों को किराने के सामान पर कम टैक्स देना होगा। स्वास्थ्य बीमा, कैंसर के इलाज समेत कई महत्वपूर्ण स्वास्थ्य वस्तुओं पर टैक्स समाप्त कर दिया गया है, जबकि दवाइयों और अन्य वस्तुओं पर कर घटाकर सिर्फ पांच प्रतिशत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP: मौलाना शहाबुद्दीन ने आजम खां को अलग पार्टी बनाने की दी सलाह, कहा- 2027 में अखिलेश यादव को दें जवाब

किसानों के आय में होगी वृद्वि
मंत्री ने बताया कि किसानों के लिए ट्रैक्टर, ड्रिप सिंचाई प्रणाली, स्प्रिंकलर, ट्रैक्टर के टायर और पुर्जों पर जीएसटी घटाकर पांच प्रतिशत कर दी गई है। इससे खेती की लागत कम होगी और किसानों की आय में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर से मोदी सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म किया है और अब हर साल 6.83 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों तक बिना किसी बिचौलिए के पहुंच रहे हैं। अब तक 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकाले गए, 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है और 3.8 करोड़ घरों का निर्माण हो चुका है।

Trending Videos

विपक्ष पर साधा निशाना
विपक्ष पर निशाना साधते हुए गुलाब देवी ने कहा कि यूपीए शासन में गरीबों और मध्यम वर्ग पर 27 से 30 प्रतिशत तक करों का बोझ था, जबकि आज मोदी सरकार ने आम आदमी को राहत देने का काम किया है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वह बौखलाया हुआ है। 

कहा- राहुल गांधी कर रहे बचकानी हरकत
एक सवाल के जवाब में मंत्री गुलाब देवी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल बचकानी हरकते करने से बाज नहीं आ रहे है। उन्होंने कहा राहुल गांधी का दिमाग सही से काम नहीं कर रहा है शायद इसीलिए वह अनाप-शनाप बयानबाजी करते हैं। आजम खान की रिहाई पर सपा नेता अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कोर्ट सर्वोच्च है। जातिगत सम्मेलनों पर रोक के बारे में कहा कि इन सम्मेलनों से समाज में आपसी हीनता द्वेष की भावना बढ़ती है। उन्होंने कहा कि जीएसटी के मुद़्दे पर पूरे देश में सभी राज्य सरकारों ने अपनी सहमति प्रदान की है। इसके बाद इसे लागू किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed