फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Milk pickup truck rams into Eeco van; aunt and nephew killed, 10 injured.

Budaun News: दूध वाली पिकअप ने इको वैन में मारी टक्कर, बुआ-भतीजे की मौत, 10 घायल

Sat, 25 Jul 2026 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Milk pickup truck rams into Eeco van; aunt and nephew killed, 10 injured.
बिसौली क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हुए हादसे में क्षतिग्रस्त ईको गाड़ी। संवाद
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र में रानेट चौराहे से आगे डी-पॉल स्कूल के सामने शुक्रवार देर रात दूध ले जाने वाली पिकअप ने सामने से आ रही इको वैन में टक्कर मार दी। हादसे में वैन में सवार बुआ-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक पिकअप लेकर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों काे सीएचसी पहुंचाया, जहां से चार गंभीर घायलों काे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बिल्सी क्षेत्र के गांव देहमू निवासी फूल सिंह अपने परिवार के साथ इको वैन में सवार होकर पहले अपने पैतृक गांव वैन पहुंचे। वहां से अपने भाई मुंशी के परिवार को लेकर जात करने के लिए बिसौली क्षेत्र के गांव आसफपुर फकावली जा रहे थे। इको वैन फूल सिंह का भतीजा हेम सिंह चला रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे बिसौली में ही रानेट चौराहे से आगे डी-पॉल स्कूल के पास पहुंचने पर सामने से आ रही दूध ले जाने वाली पिकअप गाड़ी ने इको वैन में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वैन में सवार मुंशी (36) पुत्र नेक्सू और मुंशी की बुआ कंटूरी (65) पत्नी लीलाधर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इको वैन में सवार फूल सिंह, उसकी पत्नी सर्वेश, बेटा गौरव, अखिलेश, शिवम तथा मुंशी की पत्नी वॉबी, बेटा संजू और बेटी रोशनी के अलावा मुंशी भतीजा अंशुमन, चालक हेम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हेम सिंह और फूल सिंह, संजय उर्फ संजू और गाैरव को गंभीर रूप से घायल होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मौके पर कुछ दूध फैला मिला है, लेकिन जांच के बाद ही कहा जा सकता है कि किस वाहन ने टक्कर मारी। हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। - अंशुमन श्रीवास्तव, सीओ बिसौली

बिसौली क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हुए हादसे में क्षतिग्रस्त ईको गाड़ी। संवाद

बिसौली क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात हुए हादसे में क्षतिग्रस्त ईको गाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed