{"_id":"579b8f5a4f1c1b002a21dfdc","slug":"mid-hanging-hammock-young-man-of-death-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ फांसी पर झूला, युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधेड़ फांसी पर झूला, युवक की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो दातागंज।
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दातागंज के मोहल्ला परा और गांव बराही में वारदात
कस्बे के मोहल्ला परा में अधेड़ ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर दी। वहीं क्षेत्र के गांव बराही में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने बिना पुलिस को खबर दिए दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया।
मोहल्ला परा निवासी नन्हे गुरुवार रात घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह को सड़क किनारे एक पेड़ पर उसका शव लटकता हुआ मिला। परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस को भी कोई सूचना नहीं दी गई। बिना पोस्टमार्टम के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
दूसरा मामला बराही गांव का है। गांव के आदिल (18) पुत्र दन्ने की घर में ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि उसने प्रेम प्रसंग में खुदकुशी की है। आदिल के परिवार वालों ने पुलिस को बिना कोई सूचना दिए उसके शव को दफन कर दिया। इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बतायञा कि इस बारे में उनको कोई जानकारी नहीं है।