फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mercury 43 degrees, sunburned people

पारा 43 डिग्री, धूप में झुलसे लोग

Mon, 05 Jun 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Mon, 05 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
तपती धूप तड़पाती गर्मी के कारण सोमवार को लोगों का सड़कों पर निकलना मुश्किल हो गया। इससे दोपहर में शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि रविवार के मुकाबले सोमवार को 2 डिग्री घटकर तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मगर भीषण गर्मी के कारण लोगों का चेहरा तमतमा उठा। घरों में कूलर-पंखे भी बेअसर रहे। बदायूं में सोमवार का दिन गर्मी के साथ ही भीषण उमस भरा रहा। सुबह को सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद धूल भरी तेज गर्म हवा से लोग परेशान दिखे, वहीं चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा था। दोपहर में आवश्यक कार्य से ही लोग घरों से बाहर निकले। बाहर निकलने वाले अधिकांश लोग अंगोछा, चश्मा आदि के साथ नजर आये। सुबहं 11 बजे के बाद से तापमान बढ़ता रहा, दोपहर तक  स्थिति ऐसी हो गई थी कि भयंकर गर्मी की वजह से घर में रखे सभी पंखे आग उगलती हवा फेंकने लगे। पंखों से जहां आग उगलती हवा महसूस हो रही थी, वहीं उमस के चलते कूलर के आगे हवा की ठंडक गायब थी। दिन भर गर्मी से लोग बेहाल देखे गए। भीषण गर्मी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बाजारों में दोपहर के वक्त सन्नाटा सा पसर जाता है। गर्मी का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों में सबसे ज्यादा मरीज डायरिया के भर्ती हो रहे है। आसमान से बरस रहीं आग का शिकार पशु-पक्षी भी हो रहे हैं। तेज धूप के कारण जगह-जगह लोग चेहरे पर पानी के छींटे मारते दिखे। शाम को सूरज डूबने के बाद पारा गिरा तो लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed