फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Merchants interest SP safe

व्यापारियों के हित सपा में ही सुरक्षित

Mon, 02 May 2016 12:18 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 02 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
सांसद धर्मेंद्र यादव ने जिला स्तरीय समाजवादी व्यापारी सम्मेलन में कहा कि सपा में ही व्यापारियों का हित सुरक्षित है। चार साल के शासनकाल में कोई ऐसी घटना नहीं हुई, जिसमें व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया हो। 
विज्ञापन

रविवार को यहां सम्मेलन में पहुंचने पर व्यापारियों ने सांसद का स्वागत किया। सांसद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार कथनी और करनी में  कोई फर्क नहीं रखती। अन्य पार्टी की सरकारों में व्यापारियों का उत्पीड़न किया जाता है। व्यापारी भाइयों को प्रदेश सरकार ने काफी सुविधाएं प्रदान की हैं। उनको पूरा मान सम्मान दिया है, तब व्यापारियों का भी कर्तव्य बनता है कि वह समाजवादी पार्टी से कंधे से कंधा मिलाकर चलें। 
विज्ञापन

ग्राम्य विकास विभाग के राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव ने कहा कि भाजपा और बसपा के शासन काल में व्यापारियों के साथ अन्याय किया गया और उनका शोषण किया गया। प्रदेश सरकार ने व्यापारियों के हित की लाभकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है। सम्मेलन को एमएलसी बनवारी सिंह यादव, व्यापार सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हुलासराय सिंघल, राष्ट्रीय सचिव आनंद कुमार गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व सम्मेलन में पहुंचे सासंद यादव का राज्यमत्रीं ओमकार सिंह यादव, जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव का व्यापारी नेताओं ने 30 किलो फूल मालाओं का हार पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर खलीक अहमद खां, सतीश यादव, पूर्व चैयरमेन वाहिद खां, रिषीपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान, शुएब नकवी, मनोज यादव, नवाब सिंह यादव, मुकेश बाबू, सुमंत गांधी, गौतम असावा, शिवरतन माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed