{"_id":"6a4027dde266deed450fafdb","slug":"medical-report-confirms-rape-of-the-girl-search-for-the-accused-intensified-badaun-news-c-123-1-bdn1038-167160-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की हुई पुष्टि, आरोपी की तलाश तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की हुई पुष्टि, आरोपी की तलाश तेज
विज्ञापन
बदायूं। अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के बाहर खड़े होकर सड़क किनारे लगे झूले को देखने के दौरान लापता हुई चार साल की बच्ची के प्रकरण में छानबीन में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने बच्ची को उसके घर के बाहर से अगवा किया। करीब डेढ़ किलोमीटर दूर मक्का के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। शनिवार को आई मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची से दुष्कर्म होने की पुष्टि के बाद पुलिस अफसरों की सक्रियता बढ़ गई। अफसरों ने गांव में जाकर करीब 18 लोगों से पूछताछ की।
अलापुर पुलिस, एसओजी व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इस दौरान एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया। घटनास्थल के पास एक कमीज भी मिली है, उस पर खून के दाग लगे थे, लेकिन उस कमीज को पुलिस पुरानी बता रही है। उस कमीज के बारे में भी गहनता से जांच की रही है।
गौरतलब है कि बृहस्पतिवार की रात साढ़े आठ बजे बच्ची अपने घर के बाहर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर अलापुर पुलिस ने बच्ची की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। लापता होने के करीब नौ घंटे के बाद शुक्रवार तड़के पांच बजे बच्ची गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में पड़ी मिली थी। खेत से मक्का की फसल पहले ही काटी जा चुकी थी। खेत जुता हुआ था।
विज्ञापन
बच्ची के बरामद होने के दौरान वह मिट्टी में सनी हुई थी। कपड़ों पर भी मिट्टी लगी थी। उसके हाथ और पैर पर खरोंच के निशान के साथ उसके कपड़े खून से सने थे। मिलने के दौरान बच्ची रो रही थी। बगल के खेत पर काम कर रहे गांव के ही व्यक्ति को बच्ची मिली थी। बच्ची मिलने के बाद घटनास्थल की स्थिति देखने के बाद दुष्कर्म की आशंका पर पहले पुलिस ने जांच शुरू की।
बच्ची का जिला महिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। शुक्रवार रात तक उसकी जांच रिपोर्ट नहीं आई। शनिवार को आई मेडिकल रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई तो एसएसपी से लेकर एसपी सिटी सहित अन्य अफसर सक्रिय हुए। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की नए सिरे से जांच शुरू कर दी।
गुमशुदगी के केस में पॉक्सो व दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाईं
अलापुर पुलिस ने बृहस्पतिवार को बच्ची के दादा की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज की थी। मेडिकल रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद गुमशुदगी के केस में पॉक्सो और दुष्कर्म की धाराएं बढ़ाई गई हैं।
बच्ची के घर के पास लगे थे कई झूले
बच्ची के घर के पास ही छोटे-बड़े कई झूले लगे थे। तमाम बच्चे उन झूलों पर झूल रहे थे। बच्ची अपने घर के गेट पर खड़ी होकर झूलों को देख रही थी। उसके साथ कई अन्य बच्चे भी सड़क पर खेल रहे थे। घर के बाहर से झूला देखते और खेलते हुए बच्ची लापता हो गई थी। काफी देर तक घर नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। गांव की मस्जिद से बच्ची के लापता होने के संबंध में एलान कराया गया ताकि उसे खोजा जा सके। बड़ी संख्या में लोगों ने रातभर बच्ची को खोजा था। पुलिस और एसओजी की टीमें गांव में घूम-घूमकर लोगों से पूछताछ कर रही हैं।
घटनास्थल पहुंचने के लिए दो रास्ते, पहचान वाले पर शक
गांव से बच्ची के घर से घटनास्थल की दूरी करीब डेढ़ किलोमीटर है। सवाल यह है कि यदि कोई अजनबी बच्ची को उठाकर ले जाता तो बच्ची शोर मचाती, क्योंकि घर के बाहर झूलों पर तमाम बच्चे झूला भी झूल रहे थे। अंदेशा जताया जा रहा है कि दरिंदगी करने वाला कोई ऐसा हो सकता है जो बच्ची को जानता हो और टॉफी या अन्य चीज का लालच देकर बच्ची को अपने साथ ले गया हो। खेत के लिए गांव से होकर जाने वाले दो रास्ते हैं। इसमें एक रास्ता बच्ची के घर के पास ही गांव के बाहर होते हुए बने चकरोड से होकर जाता है।
दूसरा रास्ता गांव से होकर जाता है। दोनों रास्ते एक तिराहे पर मिलते हैं। इसके बाद खेत से होकर दूसरे रास्ते होते हुए घटनास्थल तक पहुंचा जा सकता है। दोनों रास्तों से खेत की दूरी बच्ची के घर से लगभग डेढ़ किलोमीटर है।
मक्के की छिलाई करने गया तभी बच्ची रोते हुए मिली
घटनास्थल पर रोते हुए बच्ची को सबसे पहले देखने वाले किसान ने बताया कि वह शुक्रवार तड़के वह अपने खेत में मक्के की छिलाई करने गया था। इसी दौरान वहां एक बच्ची के रोने की आवाज आई। उनको लगा कि उनकी बच्ची पीछे-पीछे घर से आ गई होगी। वही रो रही है। देखने पर पता लगा कि वह मेरी बच्ची नहीं है। इसके बाद वह उसके पास गए। बच्ची पूरी तरह से मिट्टी में लिसी-पुथी थी। उसके हाथ-पैर पर खरोंच के निशान थे। बच्ची डरी सहमी और रो रही थी। वह उसे लेकर घर की तरफ आ रहे थे कि रास्ते में परिजन ढूंढते हुए पहुंच गए। बच्ची को मेरी गोद में देखकर बाइक फेंक बच्ची को मेरी बच्ची-मेरी बच्ची कहकर चिपटा लिया।
आरोपी के बारे में कुछ नहीं बता पा रही बच्ची
बच्ची के चाचा ने बताया कि भतीजी डरी हुई है। कुछ बात करने की कोशिश करने पर वह कुछ बोल नहीं पा रही। बता दें कि चाचा भी बच्ची के पिता के साथ दिल्ली में रहकर सिलाई का काम करते हैं। बच्ची के लापता होने की सूचना मिलने पर वह दिल्ली से गांव लौटे थे।
दातागंज के रहने वाले हैं बच्ची के परिजन
बच्ची के परिजन मूलरूप से दातागंज थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले हैं। बच्ची के दादा वहां रहकर भट्टे पर ईंट-पताई का काम किया करते थे। इसके बाद वह अपनी बहन के घर अलापुर थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी हो गए। इसके बाद से पूरा परिवार यहीं रहने लगा। उनके लड़के बाहर जाकर काम करने लगे। बच्ची के लापता होने के समय पिता और चाचा घर पर मौजूद नहीं थे।
दरिंदगी का आरोपी 36 घंटे बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर
बच्ची के साथ दरिंदगी करने का आरोपी 36 घंटे बाद भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस और एसओजी की टीमें आरोपी की तलाश में गांव में डेरा जमाए हुए हैं। टीमें लगातार पूछताछ कर रही हैं, लेकिन अब तक आरोपी तक नहीं पहुंच सकी हैं।
एसपी सिटी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
शनिवार को एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस टीम से जांच की प्रगति की जानकारी ली। फॉरेंसिक और एसओजी टीम को साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाने और आरोपी की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए उठाया
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। उससे घटनाक्रम और घटनास्थल से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी जुटाई जा रही है। अलापुर थाने में अधिकारियों ने संदिग्ध से पूछताछ की। हालांकि पुलिस ने अभी किसी की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और जांच जारी होने की बात कही है।
बच्ची का कराया एक्स-रे, एसएसपी ने डॉक्टर से की बात
दुष्कर्म की पुष्टि के बाद शनिवार को चार वर्षीय बच्ची का जिला अस्पताल में एक्स-रे कराया गया। इस दौरान दोपहर के समय एसएसपी अंकिता शर्मा भी जिला अस्पताल के एक्स-रे रूम पहुंचीं। वहां पर तैनात डाॅक्टर से 10 मिनट तक बात की। उसके बाद में वह चली गईं।
आरोपी की तलाश के लिए टीमें लगी हुई हैं। टीमें हर स्तर, हर बिंदु पर जांच कर रही हैं। आरोपी को जल्द से जल्द पकड़कर घटना का शीघ्र अनावरण किया जाएगा। - अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी