फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   MBBS students beat up an employee in Government Medical College

Budaun: राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के छात्रों ने कर्मचारी को पीटा, साथियों ने किया कार्य बहिष्कार

Tue, 11 Feb 2025 07:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 07:03 PM IST
सार

बदायूं में मंगलवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज जंग का अखाड़ा बन गया। जल्द पर्चा न बनाने पर एमबीबीएस के छात्रों ने कर्मचारी की पिटाई कर दी। घटना के विरोध में साथी कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया। 
 

विज्ञापन
MBBS students beat up an employee in Government Medical College
पीड़ित कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के राजकीय मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनवाने को लेकर पर्चा काउंटर के कर्मचारी अनिल को एमबीबीएस के छात्रों ने बाहर खींचकर जमकर पीटा। झगड़े में कुछ छात्रों को भी चोट लगी है। काफी देर चले हंगामे के बाद पहुंचे प्राचार्य और सीएमएस ने मामला शांत कराया। घायल कर्मचारी को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। साथी से मारपीट के बाद कर्मचारियों ने पर्चा बनाना बंद कर दिया। इस पर प्राचार्य ने अन्य स्टाफ लगाकर पर्चा काउंटर की व्यवस्था सुचारू कराई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एमबीबीएस के कुछ छात्रों को दवा लेनी थी। वह पर्चा बनवाने के लिए पर्चा काउंटर कर पहुंचे। राजकीय मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी अनिल कुमार आर्या पर्चा काउंटर पर थे। उन्होंने छात्रों से आभा एप से पर्चा बनवाने के लिए कह दिया। इसी बात पर छात्र अखिलेश कुमार और कर्मचारी में कहासुनी होने लगी। कुछ ही देर में पर्चा काउंटर पर एमबीबीएस के दर्जनों छात्र जुट गए। 
विज्ञापन


पिटाई करने के बाद भागे छात्र 
छात्रों ने कर्मचारी अनिल कुमार को काउंटर से बाहर खींच लिया और उसकी पिटाई करने लगे। कर्मचारी जमीन पर गिर गया, लेकिन छात्र उसकी पिटाई करते रहे। किसी कर्मचारी की हिम्मत नहीं हुई कि उसको बचा ले। सूचना पर प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार व सीएमएस डॉ. विपिन कुमार मौके पर पहुंच गए। इससे पहले ही छात्र कर्मचारी को लहूलुहान कर भाग चुके थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य ने कर्मचारी अनिल को इमरजेंसी में पहुंचाकर तुरंत उपचार शुरू कराया। इसके तुरंत बाद ही साथी कर्मचारियों ने पर्चा काउंटर से हटकर आरोपी छात्रों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक दवा लेने आए मरीजों को भी पर्चा बनवाने के लिए इंतजार करना पड़ा।

छात्रों ने कहा- कर्मचारी ने दीं गालियां
राजकीय मेडिकल कॉलेज में कर्मचारी के साथ हुई मारपीट के बाद जब छात्रों से इसके बारे में जानकारी ली गई तो एमबीबीएस के छात्र अखिलेश कुमार ने बताया कि वह अपने पांच-छह साथियों के साथ दवा लेने के लिए काउंटर पर पर्चा बनवाने गया था। पर्चा काउंटर पर तैनात कर्मचारी अनिल को बताया कि वह एमबीबीएस का छात्र है, उसका पहले पर्चा बना दो। इसी बात पर कर्मचारी गालियां देने लगा। मना किया तो साथी कर्मचारी मारपीट करने लगे। हम लोगों को भी चोटें आईं हैं।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि छात्रों व कर्मचारी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। फिलहाल कर्मचारी का प्रथम उपचार करा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed