फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   may Divas

मई दिवस पर विशेष : छह सड़का से पुलिस ने हटाया

Sun, 01 May 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
may Divas
गांधी ग्राउंड शिव मंदिर के पास खड़े मजदूर। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गरीबी का शिकार मजदूर 350 रुपये की दिहाड़ी में कैसे घर चलाता होगा यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। एक मई को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। साल में एक बार मजदूरों की समस्याओं पर गोष्ठियां, सेमिनार तो होते हैं, लेकिन उनकी जीवन स्तर सुधारने के लिए पूरे साल कुछ खास नहीं होता। बदायूं के मजदूरों को तो मजदूरी तलाशने के लिए ठिकाने तक की तलाश करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सुबह के वक्त शहर में छह सड़का से लेकर घंटाघर तक मजदूरों का मजमा लगता है। मजदूर एक दिहाड़ी का 325 से 350 रुपये लेते हैं। छह सड़का से मजदूरों को पुलिस ने खदेड़ा तो उन्होंने नया ठिकाना गांधी ग्राउंड शिव मंदिर के पास बनाया। यहां भी आपत्ति हुई। इसी का नतीजा है कि उन्हें यहां भी खड़ा होने नहीं दिया जाता। जिले भर के गांवों से मजदूर यहां पहुंचते हैं। कभी मजदूरी मिलती है तो कभी बिना मजदूरी के ही मायूस होकर घर लौटना पड़ता है।
विज्ञापन

इन दिनों खेतों में भी खास काम नहीं है, ऐसे में गांवों से दिहाड़ी मजदूरी की तलाश में आने वाले मजदूरों की संख्या काफी बढ़ गई है। शनिवार को गांधी ग्राउंड शिव मंदिर पास दिहाड़ी मजदूरी की तलाश में खड़े मजदूरों से बात करने पर उन्होंने अपनी पीड़ा बयां की। बोले-छह सड़का से पुलिस भगा देते है और गांधी ग्रउंड के पास भी खड़ा नहीं होने दिया जाता। ऐसे में आखिर वह कहां जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मजदूरों ने कहा-जाएं तो जाएं कहां
इस्लामगंज से मजदूरी की तलाश में रोज आता हूं। महीने में बमुश्किल 15 से 20 दिन ही मजदूरी मिलती है। रोज बीस रुपये किराया खर्च होता है। कई बार सुबह घर पर खाना तैयार नहीं होता तो यहां होटल पर खाना पड़ता है। छह सड़का पर पुलिस खड़ा नहीं होने देती और गांधी ग्राउंड से भी भगा दिया जाता है।
-ब्रजेश
-
छह सड़का पर कई बार पुलिस परेशान करती है। पिछले दिनों तो कई मजदूरों का सामान भी छीन लिया था। दो दिन वहां खड़ा नहीं होने दिया। इसके बाद कहा गया कि गांधी ग्राउंड पर खड़े हो जाओ। यहां दो दिन ही हुए हैं, अभी से खड़े होने पर आपत्ति की जाने लगी है।
-विकास
-
नौगवां से रोज दिहाड़ी मजदूरी की तलाश में टेंपो से किराया खर्च करते आता हूं। पिछले 12-15 दिन से काफी समस्या हो रही है। छह सड़का पर अब पुलिस खड़ा ही नहीं होने देती। पूरे शहर के लोगों का पता है कि दिहाड़ी मजदूर छह सड़का पर मिलते हैं। इन दिनों गांवों में भी काम नहीं है और मजदूरी भी नहीं मिल रही।
-राकेश
-
मैं रोज पड़ौआ गांव से पैदल जाता हूं और पैदल ही वापस जाता हूं। महीने में 10-12 दिन ही मजदूरी मिल पाती है। मजदूरों के पास अब तो कोई ठिकाना भी नहीं है। वर्षों से मजदूर छह सड़का पर खड़े होते आ रहे थे। अब पुलिस ने वहां खड़ा होना बंद करा दिया है। गांधी ग्राउंड पर भी उनका विरोध हो रहा है।
- अकरम
-
‘मजदूर गांधी ग्राउंड के अंदर खड़े हों तथा अच्छा रहेगा’
बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह के वक्त मंदिर आती हैं। इसके अलावा काफी महिलाएं सुबह के वक्त गांधी ग्राउंड में टहलने के लिए भी आती हैं। शिव म ंदिर के पास से कई स्कूल कॉलेजों की छात्राएं भी गुजरती हैं। मजदूरों के यहां खड़े होने के कारण महिलाओं और छात्राओं को असुविधा होती है। यह लोग मंदिर के आस-पास गंदगी भी करते हैं। अगर मजदूर गांधी ग्राउंड के अंदर खड़े हो जाएं तो कोई समस्या नहीं है।

- सत्यपाल, पुजारी शिव मंदिर
--
छह सड़का पर यलो स्कीम लागू की गई है। चौराहे को भीड़भाड़ से मुक्त कर सुरक्षा संबंधी गतिविधियों का केंद्र बनाने के लिए ऐसा किया गया है। मजदूरों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी, उन्हें खड़ा करने के लिए कोई सही जगह चिह्नित कराएंगे।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed