फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mathura-Bareilly highway will pass through three bridges and two bypasses in Budaun

Budaun News: बदायूं में तीन पुल और दो बाईपास से होकर निकलेगा मथुरा-बरेली हाईवे

Tue, 14 Mar 2023 12:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 14 Mar 2023 12:16 PM IST
सार

बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे चार हिस्सों में बनाया जाएगा। पहले हिस्से में मथुरा से हाथरस, दूसरे में हाथरस से कासगंज और तीसरे में कासगंज से बदायूं के चंदननगर गांव तक का इलाका आ रहा है, जबकि चौथे में चंदन नगर से लेकर बरेली तक हाईवे बनाया जाएगा।

विज्ञापन
Mathura-Bareilly highway will pass through three bridges and two bypasses in Budaun
NHAI - फोटो : social media

विस्तार

बरेली-मथुरा हाईवे बदायूं जिले में तीन पुल और दो बाईपास से होकर निकलेगा। कछला और उझानी में बाईपास बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। साथ ही कछला में थ्री लेन का पुल, एक ओवरब्रिज और शहर के बाईपास पर एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव प्रशासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे चार हिस्सों में बनाया जाएगा। पहले हिस्से में मथुरा से हाथरस, दूसरे में हाथरस से कासगंज और तीसरे में कासगंज से बदायूं के चंदननगर गांव तक का इलाका आ रहा है, जबकि चौथे में चंदन नगर से लेकर बरेली तक हाईवे बनाया जाएगा।
विज्ञापन

पुख्ता गांव के पास बनेगा बाईपास 

चंदन नगर से कासगंज तक की दूरी 56 किलोमीटर है। इस तीसरे हिस्से में बदायूं का अधिकतर क्षेत्र शामिल है। इसमें कछला गंगाघाट से लेकर चंदननगर तक तीन पुल और दो बाईपास बनाने का प्रस्ताव है। कछला गंगा घाट पर ही करीब एक किलोमीटर दायरे का थ्री लेन पुल बनाया जाएगा। यह रेलवे लाइन के बराबर में स्थित होगा। फिर हाईवे कछला पुख्ता से होता हुआ उझानी के बराबर से निकलेगा। इसके लिए कछला पुख्ता गांव के पास एक बाईपास बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा बाईपास उझानी बाईपास के बराबर बनाया जाएगा। दोनों बाईपास बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। बदायूं शहर के बाईपास पर बरेली-बदायूं टी प्वाइंट पर आकर एक फ्लाईओवर बनाने की तैयारी है। इसके बराबर से सर्विस रोड निकाला जाएगा। जो वाहन शहर में आएंगे वह सर्विस रोड से निकलेंगे। सीधे मथुरा जाने के लिए फ्लाईओवर से निकलेंगे।

बाईपास के चौराहों पर बनाए जा सकते हैं फ्लाईओवर

बरेली-मथुरा हाईवे शहर के इसी बाईपास से होकर निकलेगा। बरेली-बदायूं टी प्वाइंट से लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज तक तीन बड़े चौराहे हैं। जहां आए दिन हादसे होते हैं। जब इस पर हाईवे बनेगा तो हादसों की संभावना और बढ़ जाएगी। इससे निपटने के लिए आंवला-बदायूं चौराहा, सरदार पटेल चौराहा और एआरटीओ चौराहा पर फ्लाईओवर बनाया जा सकता है।

कछला के पास बनेगा टोल प्लाजा

हाईवे पर कछला के पास एक टोल प्लाजा बनाया जाएगा। जहां वाहनों से टैक्स वसूला जाएगा। इसके लिए भी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसकी लंबाई-चौड़ाई सब तय हो चुकी है।

शहर में बनेगा एनएचएआई का कार्यालय

एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉर्रिटी ऑफ इंडिया) का कार्यालय बदायूं शहर में नहीं है। इसके कार्यालय बरेली, आगरा और अलीगढ़ में हैं। यहां बदायूं शहर में कार्यालय खोलने के लिए जगह देखी जा रही है। टीम यहां आकर कई जगह को चिह्नित भी करके गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed