{"_id":"640f7629c67fe474aa0091e4","slug":"mathura-bareilly-highway-will-pass-through-three-bridges-and-two-bypasses-in-badaun-badaun-news-c-4-1-92186-2023-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बदायूं में तीन पुल और दो बाईपास से होकर निकलेगा मथुरा-बरेली हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बदायूं में तीन पुल और दो बाईपास से होकर निकलेगा मथुरा-बरेली हाईवे
Tue, 14 Mar 2023 12:16 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:16 PM IST
सार
बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे चार हिस्सों में बनाया जाएगा। पहले हिस्से में मथुरा से हाथरस, दूसरे में हाथरस से कासगंज और तीसरे में कासगंज से बदायूं के चंदननगर गांव तक का इलाका आ रहा है, जबकि चौथे में चंदन नगर से लेकर बरेली तक हाईवे बनाया जाएगा।
विज्ञापन
NHAI
- फोटो : social media
विस्तार
बरेली-मथुरा हाईवे बदायूं जिले में तीन पुल और दो बाईपास से होकर निकलेगा। कछला और उझानी में बाईपास बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। साथ ही कछला में थ्री लेन का पुल, एक ओवरब्रिज और शहर के बाईपास पर एक फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसका प्रस्ताव प्रशासन को भेज दिया गया है।
बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे चार हिस्सों में बनाया जाएगा। पहले हिस्से में मथुरा से हाथरस, दूसरे में हाथरस से कासगंज और तीसरे में कासगंज से बदायूं के चंदननगर गांव तक का इलाका आ रहा है, जबकि चौथे में चंदन नगर से लेकर बरेली तक हाईवे बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे चार हिस्सों में बनाया जाएगा। पहले हिस्से में मथुरा से हाथरस, दूसरे में हाथरस से कासगंज और तीसरे में कासगंज से बदायूं के चंदननगर गांव तक का इलाका आ रहा है, जबकि चौथे में चंदन नगर से लेकर बरेली तक हाईवे बनाया जाएगा।
विज्ञापन
पुख्ता गांव के पास बनेगा बाईपास
चंदन नगर से कासगंज तक की दूरी 56 किलोमीटर है। इस तीसरे हिस्से में बदायूं का अधिकतर क्षेत्र शामिल है। इसमें कछला गंगाघाट से लेकर चंदननगर तक तीन पुल और दो बाईपास बनाने का प्रस्ताव है। कछला गंगा घाट पर ही करीब एक किलोमीटर दायरे का थ्री लेन पुल बनाया जाएगा। यह रेलवे लाइन के बराबर में स्थित होगा। फिर हाईवे कछला पुख्ता से होता हुआ उझानी के बराबर से निकलेगा। इसके लिए कछला पुख्ता गांव के पास एक बाईपास बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
दूसरा बाईपास उझानी बाईपास के बराबर बनाया जाएगा। दोनों बाईपास बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। बदायूं शहर के बाईपास पर बरेली-बदायूं टी प्वाइंट पर आकर एक फ्लाईओवर बनाने की तैयारी है। इसके बराबर से सर्विस रोड निकाला जाएगा। जो वाहन शहर में आएंगे वह सर्विस रोड से निकलेंगे। सीधे मथुरा जाने के लिए फ्लाईओवर से निकलेंगे।
बाईपास के चौराहों पर बनाए जा सकते हैं फ्लाईओवर
बरेली-मथुरा हाईवे शहर के इसी बाईपास से होकर निकलेगा। बरेली-बदायूं टी प्वाइंट से लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज तक तीन बड़े चौराहे हैं। जहां आए दिन हादसे होते हैं। जब इस पर हाईवे बनेगा तो हादसों की संभावना और बढ़ जाएगी। इससे निपटने के लिए आंवला-बदायूं चौराहा, सरदार पटेल चौराहा और एआरटीओ चौराहा पर फ्लाईओवर बनाया जा सकता है।कछला के पास बनेगा टोल प्लाजा
हाईवे पर कछला के पास एक टोल प्लाजा बनाया जाएगा। जहां वाहनों से टैक्स वसूला जाएगा। इसके लिए भी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसकी लंबाई-चौड़ाई सब तय हो चुकी है।
शहर में बनेगा एनएचएआई का कार्यालय
एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉर्रिटी ऑफ इंडिया) का कार्यालय बदायूं शहर में नहीं है। इसके कार्यालय बरेली, आगरा और अलीगढ़ में हैं। यहां बदायूं शहर में कार्यालय खोलने के लिए जगह देखी जा रही है। टीम यहां आकर कई जगह को चिह्नित भी करके गई है।