फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Master Sameer Ghazi Farewell Mr. Bane

मास्टर समीर गाजी बने मिस्टर फेयरवेल

Sun, 28 Feb 2016 11:16 PM IST
उझानी (बदायूं)।
उझानी (बदायूं)। Updated Sun, 28 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Master Sameer Ghazi Farewell Mr. Bane

विज्ञापन
 न्यू लिटिल एंजिल जूनियर हाईस्कूल में हुई फेयरवेल पार्टी में छात्र और छात्राओं ने धमाल मचाकर रोचक प्रसंग सुनाए। गीत और संगीत के जरिए उन्होंने समां बांध दिया। अंशिता मिश्रा मिस और मास्टर समीर गाजी को मिस्टर फेयरवेल चुने जाने पर मुकुट पहनाया गया।
स्कूल परिसर में फेयरवेल पार्टी शुरू होने पर प्रधानाचार्या शशि भार्गव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने विदाई ले रहे छात्र और छात्राओं को परीक्षाओं में अच्छे अंक अर्जित करने नुस्खा भी बताया। कहा कि एकाग्र मन और शुरू में की गई मेहनत ही सफलता की सीढ़ी बनती है। छात्र और छात्राओं ने एक-दूसरे के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नृत्य और शैक्षिक माहौल को समर्पित ड्रामा ने दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

मास्टर समीर गाजी को मिस्टर फेयरवेल चुने जाने पर उसके साथियों ने गले मिलकर जश्न मनाया। छात्रा अंशिता मिश्रा को मिस फेयरवेल का ताज पहनाया गया। दोनों को श्रीमती भार्गव ने पुरस्कृत किया। विदाई ले रहे छात्र और छात्राओं ने शिक्षक और शिक्षिकाओं के साथ फोटो सेशन भी कराए। प्रबंधक ओमशंकर भार्गव ने उनका उत्साह बढ़ाया। इस मौके पर साधना गुप्ता, भावना अग्रवाल, शिल्पी वर्मा, रिचा शर्मा, संगीता सिंह, अशोक गुप्ता, गजल, सचिन वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed